Aaj ka Rashifal 28 June 2022: वाणी पर नियंत्रण रखें तुला राशि के जातक, कन्या राशि वालों को मिल सकता है रुका धन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 03:50 PM IST

Aaj ka Rashifal 28 June 2022: आज कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। यहां पढ़ें 28 जून 2022 का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 28 June 2022: वाणी पर नियंत्रण रखें तुला राशि के जातक, कन्या राशि वालों को मिल सकता है रुका धन

28 जून 2022 का राशिफल:  आज सूर्य व चन्द्रमा मिथुन राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। सूर्य मिथुन व गुरु मीन में है। शनि कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय व जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 28 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज सूर्य व चन्द्रमा तृतीय गोचर करके जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।सुखद लाभ के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन सूर्य व  चन्द्रमा का इस राशि में गोचर आपके अनुकूल है। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य मिथुन में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वादश भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज चने की दाल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि से एकादश सूर्य व  चन्द्रमा शुभ है। गुरु व बुध जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी यात्रा की योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
सूर्य व चन्द्रमा कर्म भाव में है।गुरु सप्तम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। व्यवसाय में किसी रुके धन आगमन से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य  तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर प्रमोशन संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पिता का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
गुरु पँचम भाव में रहकर शिक्षा में प्रगति देंगे। चन्द्रमा अष्टम  मंगलमय है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है । मेष व कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व सफेद शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य व चन्द्रमा सप्तम में गोचररत है। परिवार को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।               

10. मकर राशिफल- 
गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा खष्ठम भाव में  गोचर करेंगे। शनि कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।            

11. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा -सूर्य चतुर्थ व शनि इसी राशि में है। जॉब को लेकर मन खुश रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।मंगल शुभ रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। अन्न दान करना श्रेयष्कर है।              

12. मीन राशिफल-  
गुरु इसी राशि में शुभ हैं। सूर्य छात्रों के कॅरियर में उन्नति देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। इससे शिक्षा में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। सफेद व पीला रंग शुभ है।

End of Article