Horoscope Today 26 May: मीन वाले आज ना करें क्रोध, इन राशियों को जॉब में मिलेगी सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2020, 06:07 AM IST

Rashifal (Horoscope ): सिंह वालों को व्यवसाय में उन्नति और तुला राशि के जातक को संतान से सुख मिलेगा। आइए अब जानें 26 मई का राशिफल...

Horoscope Today 26 May: मीन वाले आज ना करें क्रोध, इन राशियों को जॉब में मिलेगी सफलता

Rashifal 26 May 2020:  आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय के फील्ड में लाभ कमाएंगे। वृष व कुम्भ राशि के जातक जॉब में प्रगति कर सकते हैं। आज वृष व कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल...

पढ़ें 26 मई का राशिफल

1 मेष-  आज  निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में संघर्ष रहेगा। लाल रंग शुभ है। लाल वस्त्र  का दान करें।
2 वृष-  जॉब थोड़ा कठिन होगा। कुछ नया चैलेंज मिलेगा। तनाव से बचना होगा। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय से लाभ मिलेगा। पिता का आशीर्वाद लें।
3 मिथुन- आज व्यवसाय में आपकी नयी प्लानिंग सफल हो सकती है। हरा रंग शुभ है। आज तनाव से बचें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अन्न  दान करें।
4 कर्क- परिवार के किसी सदस्य से तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता प्राप्त होगी। आज घर पर ही धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
5 सिंह- व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। पिता की सहायता से कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गुड़ का दान करें।
6 कन्या- आज किसी पुराने लंबित कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।आज घर पर धार्मिक कार्यों में आनंदित रहेंगे। भाई से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
7 तुला- संतान की सफलता से खुश रहेंगे। नीला रंग शुभ है। अभी जॉब में संघर्ष रहेगा। अन्न दान करें। एक बार श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ कर लें।
8 वृश्चिक- आज धन का आगमन हो सकता है। लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल  का दान करें। जॉब में तनाव सम्भव है। आज व्यवसाय में भी सावधानी से कार्य करें।
9 धनु- गुरु व चन्द्र गोचर की शुभता के कारण आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है। घर की छत पर विहंगों को दाना पानी दें।
10 मकर-  व्यावसायिक को नई सकारात्मक दिशा देंगे। आज का चन्द्र गोचर सफलता देगा। शनि व मंगल व्यवसाय में लाभ देंगे। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।
11 कुम्भ-  शनि व चन्द्र का इस राशि पर प्रभाव जॉब में प्रगति दे सकता है। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। आसमानी रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें। तिल का दान करें। ससुराल से लाभ मिल सकता है। 
12 मीन- आज क्रोध कदापि मत करें। आज गुरु व चंद्र गोचर आपके करियर को नई दिशा देंगे। लाल रंग शुभ है। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। योग व प्राणायाम करते रहें।










End of Article