Aaj Ka vrishabh Rashifal 31 December 2022, taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – रिश्तों को लेकर अभी का समय थोड़ा सा तनाव दिखा रहा है जबकी लोग आपकी हर तरह से सहायता भी कर रहे हैं, फिर भी विचार न मिलें ऐसा बहुत हद तक संभव हो सकता है। 2023 में आपको अपने काम और कारोबार की व्यस्तता से अपनों के लिए थोड़ा सा समय निकालना होगा ताकि जिंदगी का तालमेल बना रहे। अप्रैल मई 2023 से फिर आपको सतर्क रहना होगा ताकि किसी भी तरह की दूरियाँ बढ़ती न चली जाएँ। मई से सितंबर 2023 में रिश्तों को संभालने में आपको हर तरह से सहायता मिलेगी और घर परिवार की खुशियाँ भी बढ़ेंगी पर अक्टूबर और दिसम्बर 2023 में किसी भी तरह के तनाव से बचने की भी जरूरत पड़ेगी। वृषभ राशि वालों को आने वाले साल में सेहत का थोड़ा सा ध्यान रखना होगा, खासकर सितंबर अक्टूबर 2023 में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा ताकि जिंदगी की खुशियाँ हर रूप से बनी रहें।