आज का वृषभ राशिफल, 21 नवंबर 2022: अपनी इच्छाओं पर रखें कंट्रोल, मुश्किलों को दे सकते हैं बुलावा, रहें सतर्क

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 21, 2022, 09:16 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 21 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आपकी इच्छाएं बढ़ी हुई हैं । इनदिनों कोई चाहत आपके ऊपर हावी है। चाहत को बनाने में कोई खराबी नहीं है पर इससे आप मुश्किल में पड़ सकते है। इसलिए व्यवहार को सरल बनाकर आपको संभलने की जरुरत है।

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 21 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) –इच्छाएं बढ़ी हुई हैं और कोई चाहत आपके ऊपर हावी है, किसी चाहत को बनाने में कोई खराबी नहीं है पर जिस तरह की इच्छाएं आपने बढ़ा रखी हैं, उसके पीछे आपके लिए कोई न कोई मुश्किल छुपी हुई हो सकती है. इसलिए आपके रिश्तों को व्यवहारिकता से संभालना होगा और किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को तो और भी धैर्य से चलाने की कोशिश करनी होगी.

क्या करें –आप सोच रहे हैं कि लोगों के समर्थन से आपकी मुश्किलें कम हो जाएंगी पर शायद इस बात में कमी रह जाए और आपकी नुकसान की स्थिति बनी रहे. पर इस चीज का दूसरा पहलू भी है, लोगों की वजह से भी आपको नुकसान हो सकता है इसलिए भी आपको थोड़ा सा संभलना पड़ेगा. अगर लोगों से मिलते हुए समर्थन में भी उतार-चढ़ाव है, तो आपको पहले से सतर्क हो जाने की कोशिश करनी होगी.

End of Feed