Aaj Ka Singh Rashifal 17 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – पैसे की स्तिथि ठीक होना पूरी बात नहीं है। पैसे को संभाल लेना कहीं बेहतर है और इस समय आपके लिए यही मुश्किल होता चला जा रहा है। आर्थिक स्तिथि ठीक है पर लापरवाही बहुत ज्यादा नजर आ रही है और यही इस समय की कमी भी है।
क्या करें – रिश्तों के प्रति अच्छा सोचना अच्छी बात है पर ऐसे में अपना नुकसान करते चले जाने से बचना होगा। पीठ पीछे बहुत सारी ऐसी चुनौतियाँ हैं जिन्हें आप समझकर भी संभाल नहीं पा रहे इसलिए वो लगातार चलती चली जा रही हैं। ऐसे में अपनी मानसिकता को भी सुधारने की जरूरत है।
क्या न करें – पैसे को आधार बनाकर ज़िंदगी के फैसले बिल्कुल न करें क्योंकि गलती हो जाएगी इसलिए ऐसा न सोचें की आप कुछ भी कर सकते हैं। काम और कारोबार को सुधारने के लिए कभी-कभी पैसे से मदद मिल सकती है पर रिश्तों को पैसे से नहीं तोला जा सकता।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को भली भांति समझें। आपकी कोशिशें कामयाब हो सकती हैं। किसी भी रिश्ते को समय से पहले बढ़ावा देते चले जाना भी ठीक नहीं है, ठीक उसी तरह जैसे किसी फल को उगाया तो जा सकता है पर समय से पहले उसको पकाया नहीं जा सकता।
रिश्तेनाते – घर परिवार के रिश्तों को संभाले रखना कठिन होता चला जा रहा है। हो सकता है आपके पास अपनों के लिए वक्त ही न हो। या तो आप सिर्फ काम के बारे में सोच रहे हैं या फिर किसी प्यार मोहब्बत के बारे में सोच रहे हैं और इसलिए लोगों की नाराजगियाँ वहीं की वहीं खड़ी हैं जिन्हें दूर तो आपको करना ही पड़ेगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
