राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 05 दिसंबर 2022: रुकावटों और चुनौतियों से भरा आज का दिन, सोच-समझकर बढ़ाएं कदम

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 5, 2022, 01:50 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 05 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: आपके जीवन में कई तरह की चुनौतियां और रुकावटें चल रही हैं। पर इन सब से सीख लेने की जरूरत है न कि परेशान होने की। तभी आप हालात से समझौता कर पाएंगे और जीवन की चुनौतियों से उभरकर निकल पाएंगे।

Image

Singh Rashifal, 05 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 05 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) –अपने काम और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए आपने बहुत प्रयत्न किए हैं और यह आपकी अच्छाई है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आपने अपने हालात को संभालने में कामयाबी हासिल की है. पर आपको लगता है जैसे तकदीर ने आपके प्रति अपने हाथ खींच रखे हैं, ऐसा सोचते चले जाना ठीक नहीं है.

क्या करें –उस अच्छाई को देखें जो आपने अपनी मेहनत से बनाई है, उसमें कामकाज को बढ़ावा देने का मौका भी मिला है और हालात ने भी आपकी मदद की है. यह और बात है कि आपने परेशान रहने की आदत बना रखी है, जिसे दूर तो आप ही को करना पड़ेगा.

क्या न करें –अपनी मानसिकता को ऐसा ना बनाएं जिसमें आप हमेशा ही दुखी होते चले जाएं इसलिए बार-बार अपने हालात को बदलने की कोशिश भी ना करें. थोड़ी सी स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है ताकि आपसे किसी भी चीज में कोई गलती ना होती चली जाए.

काम और कारोबार - कामकाज का क्षेत्र उम्मीदों भरा भी है और उपलब्धियों भरा भी है, उसका एक बड़ा कारण यह है कि आपने काम के प्रति अपने समर्पण को बढ़ाया है और जिंदगी में बड़ी सफलता पाने के लिए यही समर्पण काम आता है.

रूकावटें और चुनौतियां - कई तरह की रुकावटें हैं पर यह जिंदगी की एक ऐसी सच्चाई है जिसे कबूल कर लेना चाहिए. जब आप हालात को कबूल करते हैं और हालात से समझौता करते हैं तो कई तरह के विकल्प भी सामने उभरते चले जाते हैं, और अपनी रूकावटों को संभालने का मौका भी मिलता चला जाता है. आपको भी अपनी चुनौतियों से बहुत कुछ सीखने की जरूरत पड़ सकती है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article