राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2024: सोमवार के दिन इन चार राशि वालों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी, लव लाइफ में बढ़ सकती है टेंशन

Aaj Ka Rashifal 8 July 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को काम में परेशानी हो सकती है। वहीं मिथुन राशि वालों को सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। ऐसे में आइए जानें क्या होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 8 July 2024: सोमवार के दिन वृषभ राशि के जातक को जॉब में तनाव हो सकता है। आज के दिन कर्क राशि के जातक को परिश्रम के बावजूद भी सफलता नहीं मिलेगी। वहीं तुला राशि के जातक को लेकर लव लाइफ में तनाव हो महसूस करेंगे। धनु राशि के जातक को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। इसके साथ ही मकर राशि वालों को बिज़नेस में सफलता मिल सकती है। मीन राशि के जातक जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

मङ्गल व चंद्रमा अनुकूल है। धार्मिक कार्य में ज्यादा समय देना होगा ,यात्रा महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक --02 व 09।

शुभ रंग --नारंगी व सफेद

वृष

आज का दिन करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में तनाव से बचें। क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें।तिल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व लाल

।शुभ अंक -04 व 08

मिथुन

किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व हरा।

शुभ अंक -03 व 09

कर्क

व्यावसायिक व्यस्तता आपको परेशान कर सकता है। परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --शिव उपासना करें।मूंग का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --05 व 08

सिंह

जॉब में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी विशेष कार्य हेतु बड़े भाई की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 09

कन्या

बुध व शुक्र बिजनेस में लाभ देगा। कुछ नए कार्य करने का समय है। तुला व वृश्चिक राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय --सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --05 व 07

तुला

बिजनेस वर्क प्रगति मार्ग पर रहेगी। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा चावल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --05 व 07

वृश्चिक

संतान की शिक्षा को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। फल व वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -05 व 08

धनु

बिजनेस में प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें। सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 03

मकर

छात्रों का समय अनुकूल रहेगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी। जमीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।गेंहू का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

कुम्भ

जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं। बात चीत से समस्याओं को हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

शुभ अंक --08 व 09

मीन

बिजनेस अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा । जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करे।

शुभ रंग --लाल व सफेद ।

शुभ अंक --01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article