राशिफल

7 June 2024 Rashifal: आज इन राशियों की खुशियों में लगेगा ग्रहण, किसी खास से मिल सकता है धोखा

Aaj Ka Rashifal 7 June 2024 In Hindi: शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद मुश्किल रहने वाला है। करियर में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहना होगा।

Image

7 June 2024 Rashifal: आज इन राशियों की खुशियों में लगेगा ग्रहण, किसी खास से मिल सकता है धोखा

Aaj Ka Rashifal 7 June 2024 In Hindi: ज्योतिष अनुसार आज सूर्य, बुध, गुरु तथा शुक्र वृष राशि में, शनि कुम्भ, राहु मीन, मंगल मेष तथा चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचरत रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी तो कुछ की परेशानियां बढ़ाने का काम करेगी। कर्क राशि वालों को करियर में परेशानियां आएंगी ऐसे में आपको सोच समझकर चलना होगा। चलिए अब जानते हैं सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष

तृतीय चन्द्रमा घर परिवार को लेकर खुश रखेंगे। स्वास्थ्य में टेंशन से बचें। स्टूडेंट्स करियर से जुड़े काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। किसी शिव मन्दिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -02 व 09

वृषभ

व्यवसाय में नवीन कार्य मिलने की सम्भावना है। जॉब में नई जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। छात्र भी अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। राजनीतिज्ञ अपने मिशन को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व हरा। शुभ अंक -02 व 03

मिथुन

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जाँब में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। तिल का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -01 व 03

कर्क

द्वादश चन्द्रमा बहुत बेहतर नहीं है। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। कभी कभी प्रमोशन का विलम्ब होना परेशान करता है। छात्र करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक -02 व 03

सिंह

एकादश चन्द्रमा लाभ देगा लेकिन परिवार को लेकर तनाव में रह सकते हैं। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है। आज का उपाय --सात अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का बार पाठ करें। शुभ अंक -01 व 02। शुभ रंग -लाल व पीला

कन्या

चन्द्रमा कर्म भाव यानी दशम गोचर कर रहे हैं। छात्र पढ़ाई को बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें। जॉब में अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं, समर्पण से करें।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। आज का उपाय -आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ अंक -03 व 08। शुभ रंग -पीला व नारंगी

तुला

भाग्य भाव का चन्द्रमा सफलता देगा। जॉब में अपने मन का पद न मिलना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा। निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा। आज का उपाय --विष्णु उपासना करें व धार्मिक पुस्तकों का दान अनन्त पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व हरा। शुभ अंक -04 व 07

वृश्चिक

अष्टम चन्द्रमा व सप्तम गुरु करियर में प्रोमोशन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं को समापन करेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग-लाल व नारंगी। शुभ अंक -07 व 08

धनु

चन्द्रमा सप्तम व शनि तृतीय है। बिजनेस चेंज के लिए डिसीजन मेकिंग पवर को और बेहतर करें। करियर को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी। आज का उपाय -- धार्मिक पुस्तकों व उड़द का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -06व 08

मकर

द्वितीय शनि व खष्ठम चन्द्रमा संघर्ष देते हैं। बिजनेस के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है। स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा ।आज का उपाय --श्री गणेश उपासना करें।किसी शिव मंदिर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। शुभ अंक -05 व 08। शुभ रंग -नीला व हरा

कुंभ

पंचम चन्द्रमा शिक्षा व संतान के लिए शुभ रहेंगे। सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- श्री कृष्ण उपासना करें। किसी शिव मन्दिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -01 व 02

मीन

चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु तृतीय व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट मिलने के संयोग बनाएंगे। करियर को लेकर खुश रहेंगे । छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे। जॉब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लवपार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें। वृक्षारोपण करते रहें। शुभ अंक -01 व 02।आज का शुभ रंग -लाल व सफेद।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article