राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 January 2025: सोमवार के दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान, परिवार से हो सकता है विवाद

Aaj Ka Rashifal 6 January 2025: आज के दिन मेष राशि वालों को लव लाइफ में इमोशन से बचना होगा। वहीं वृष राशि के जातक का परिवार से विवाद हो सकता है। आइए यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 6 January 2025: सोमवार के दिन कुछ राशि के जातक को भरपूर लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ राशि के जातक को सावधान रहना होगा। वृष राशि वालों का परिवार के साथ विवाद बढ़ सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मीन राशि के जातक लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

मेष

गुरु द्वितीय व चन्द्रमा मीन में है। गुरु द्वितीय है। आज कई रुके कार्य बनेंगे ।अपने कर्म को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल

शुभ अंक -01 व 09

वृष

गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश है। शनि कुम्भ में हैं। जॉब में सफलता है।बिजनेस में कुछ नवीन कार्य मिलने की सम्भावना है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -03 व 07

मिथुन

बुध व शुक्र शुभ है। व्यवसाय के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। फेमिली डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा अनार का दान करें।

शुभ रंग -नीला व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 08

कर्क

चन्द्रमा नवम है।शनि कुंभ में हैं। गुरु एकादश है। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें ।शनि व राहु से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व पीला ।

शुभ अंक -05 व 07

सिंह

धनु के सूर्य पॉलिटिकल लाभ देंगे। चन्द्रमा मीन में शुभ हैं। आप व्यवसाय में किसी विशेष अनुबंध को लेकर तनाव में रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय -श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक -04 व 07

कन्या

शनि कुम्भ गुरु वृष व चन्द्रमा मीन में शुभ हैं। किसी रुके हुए सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी।

आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए अन्न दान करें। कुश व गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। हनुमान बाहुक का पाठ भी करें।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ अंक -04 व 08

तुला

सूर्य तृतीय हैं। चन्द्रमा खष्ठम है। गुरु अष्टम व शनि कुम्भ में है। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है।

आज का उपाय -पीपल की 07 परिक्रमा करें। तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

आज का दिवस मङ्गलमय हैं। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति करेंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

शुभ अंक -03 व 07।

शुभ रंग -लाल व पीला

धनु

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -04 व 07

मकर

गुरु वृष,शनि द्वितीय व चन्द्रमा तृतीय गोचर करेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव बना संभावित है । छात्र अपनी सकारात्मक सोच ,मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें।लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर व चावल का दान भी करें। शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ अंक -06 व 07

कुम्भ

गुरु तृतीय, शनि इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय गोचर करेंगे। छात्र करियर को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें।

आज का उपाय -घर के मन्दिर में कुश के आसन पर बैठकर दुर्गासप्तशती का पाठ करें। फलों का दान करे।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -05 व 07

मीन

गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। व्यवसाय को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें,सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article