Aaj Ka Rashifal 5 January 2025: रविवार के दिन वृष राशि के जातक को जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कन्या राशि वालों को टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। वृश्चिक राशि वालों को आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। मीन राशि वाले हेल्थ बेहतर रहेगी। बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
चन्द्रमा व शनि एकसाथ इसी राशि से एकादश भाव में है। सूर्य भाग्य भाव में हैं। छात्रों के लिए प्रगतिशील पथ पर चलने का दिवस है। करियर को लेकर प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। लव लाइफ के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें।
आज का उपाय -मूंग व उड़द का दान करें।
शुभ अंक -01 व 03
शुभ रंग -पीला व लाल
वृष
सूर्य अष्टम व चन्द्रमा कर्म भाव में है। जॉब प्रोमोशन में उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ तथा उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
चन्द्रमा नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। करियर बेहतर रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
आज का उपाय -तिल व चावल का दान करें। शिवलिंग पर गंगा जल व बेल पत्र अर्पित करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -02 व 09
कर्क
सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। जॉब में आशातीत सफलता मिल रही है। अपना वर्क व प्रार्थना भी करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -05 व 08
सिंह
चन्द्रमा सप्तम व्यवसाय के लिए शुभ हैं। करियर प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। सात अन्न व कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।शुभ रंग -नारंगी व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
कन्या
चन्द्रमा खष्ठम है। जॉब में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक है। सही दिशा में कार्य शैली व मेहनत ही उनको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -भगवान गणेश जी की उपासना करें।मूंग का दान करें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
तुला
शुक्र व बुध व्यवसाय को लेकर लाभान्वित करेंगे। चन्द्रमा पंचम संतान के लिए मङ्गलमय है। जॉब प्रोग्रेस बेहतर रहेगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक
चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य द्वितीय हैं। मङ्गल व गुरु धन का आगमन करेंगे। शनि चतुर्थ शुभ रहेगा।कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। सात अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -02 व 05
धनु
चन्द्रमा व शनि तृतीय रहेंगे ।मीडिया बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता मिलेगी। छात्र टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें।इस कार्य को करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। गेंहू व गुड़ दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -01 व 09
मकर
चन्द्रमा -शनि द्वितीय स्थान व गुरु पंचम जॉब व व्यवसाय में सफल करेंगे। बुध व शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी।शिवलिंग को गंगा जल व दुग्ध अर्पित करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा।धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग-आसमानी व हरा
शुभ अंक-06 व 08
कुम्भ
शनि -चन्द्रमा एक साथइस राशि में है। फेमिली प्रोग्रेस से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।कई पुराने प्रोजेक्ट प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बहुत बेहतर हो सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -आसमानी व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 08
मीन
चन्द्रमा शनि के साथ द्वादश भाव में व गुरु तृतीय गोचर करके शुभ फल दे रहे हैं। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे । छात्र करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
