राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 July 2024: बुधवार के दिन इन राशि वालों को झेलनी होगी मुसीबत, काम में आ सकती है परेशानी

Aaj Ka Rashifal 3 June 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में परेशानी देखने को मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को जॉब के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 June 2024: आज चन्द्रमा गुरु के साथ वृष राशि व रोहिणी नक्षत्र में है। सूर्य मिथुन में,मङ्गल मेष,शनि कुम्भ,राहु मीन तथा बुध-शुक्र मिथुन में हैं। आज के दिन मेष राशि के जातक धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। कर्क राशि के जातक को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। तुला राशि के जातक को जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बुधवार के दिन मकर राशि के जातक को बिजनेस में कुछ परेशानी आ सकती है। मीन राशि के जातक को जॉब में प्रोग्रेस मिलेगी। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

द्वियीय गुरु व चन्द्रमा छात्रों को करियर में सफल करेंगे। जॉब के लिए समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि एकाएक धार्मिक यात्रा का संयोग बने। लव लाइफ के लिए समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें व उड़द का दान करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी

शुभ अंक --03 व 09

वृष

चन्द्रमा व गुरु इसी राशि में व शनि दशम है। जॉब में बड़े लाभ की सम्भावना है। बिजनेस में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -- दही व जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व नीला

शुभ अंक --02 व 03

मिथुन

बुध व शुक्र इसी राशि में व चन्द्रमा द्वादश है। आज का दिन स्टुडेंट्स के लिए बहुत बेहतर रहने वाला है। जॉब के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला ।

शुभ अंक -06 व 07

कर्क

आज का दिवस चन्द्रमा एकादश मंगलमय हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। क्रोध पर नियंत्रण करें। यात्रा के लिए बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर कुशोदक से जलाभिषेक करें। मूंग का दान करें

शुभ रंग ---सफेद व नारंगी।

आज का शुभ अंक --06 व 07

सिंह

दशम चन्द्रमा व सूर्य एकादश मङ्गलमय है। स्टूडेंट्स करियर को और बेहतर करने के प्रयास में रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय -मसूर व गुड़ का दान आज का श्रेष्ठ दान है। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक--01 व 03

कन्या

मङ्गल मेष का होकर आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।ऑफिस में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में सफलता है।

आज का उपाय -बड़े भाई का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। तिल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद ।

आज का शुभ अंक --04 व 09

तुला

अष्टम चन्द्रमा कफ जनित रोग दे सकता है। जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेसमैन सफल रहेंगे । लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक -04 व 06

वृश्चिक

मङ्गल खष्ठम लेकिन गुरु सप्तम शुभ फल देगा। बिजनेस में प्रगति को लेकर मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय -अपने वजन के बराबर गेंहू का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -लाल व नारंगी ।

आज का शुभ अंक --02 व 07

धनु

गुरु व चन्द्रमा एकसाथ खष्ठम है। आज बिजनेस में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। बिजनेस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। दैहिक संताप से अब मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।

शुभ रंग -पीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक -05व 06

मकर

शनि व चन्द्रमा बिजनेस में कुछ परेशानी दे सकते हैं। बिजनेस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द व गुड़ का दान सहायक है।

शुभ अंक -बैगनी व हरा।

आज का शुभ अंक -06 व 08

कुम्भ

चन्द्रमा चतुर्थ व शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रगति से खुश रह सकते हैं। कुछ पारिवारिक समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का उपाय --शिवलिंग का गंगा जल से जलाभिषेक करें।

शुभ रंग -सफेद व आसमानी।

आज का शुभ अंक --03 व 09

मीन

गुरु व चन्द्रमा एकसाथ तृतीय तथा मङ्गल द्वितीय गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा।

आज का उपाय --तिल का दान करें।

आज का शुभ अंक --01 व 09

शुभ रंग-पीला व नारंगी

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article