राशिफल

Aaj ka Rashifal 3 April 2025: पढ़ें मेष से मीन राशि तक का राशिफल यहां, जानिए आज के उपाय, शुभ अंक और शुभ रंग के बारे में

Aaj ka Rashifal 3 April 2025 (आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025): नवरात्रि के पंचम दिवस पर ग्रहों की स्थिति हर राशि के जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही है। चंद्रमा और गुरु की युति कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत ला रही है, जबकि अन्य को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। व्यापार, नौकरी, शिक्षा और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय उचित उपाय और दान से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में यहां देखें आज का राशिफल।

Image

Rashifal 3 March 2025

Aaj ka Rashifal 3 April 2025 (आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025): चंद्रमा और गुरु की युति कुछ राशियों के लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होगी, वहीं कुछ के लिए ये सतर्कता बरतने का संकेत दे रही है। इस दिन यात्रा, व्यापार, शिक्षा और प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए विशेष लाभ की संभावना है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य स्थल पर धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा। व्यापार में नवीन सौदों के लिए ये दिन शुभ साबित हो सकता है, जबकि कुछ व्यवसायी अपनी योजनाओं को साकार करने के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और कुछ राशियों के जातक रोमांटिक यात्राओं का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए ये समय एकाग्रता बनाए रखने और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने का है। स्वास्थ्य की दृष्टि से, दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। नकारात्मक ऊर्जा से बचने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष उपायों को अपनाने की सलाह दी गई है। राशियों से जुड़ी अधिक जानकारी को जानने के ल‍िए यहां पढ़ें 3 अप्रैल 2025 का राशिफल।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2025 (Aaj ka Rashifal 3 April 2025)

मेष - नवरात्र के पंचम दिवस चंद्रमा व गुरु एकसाथ द्वितीय गोचर कर रहे हैं। परिवार सहित सुदूर यात्रा का विचार आ सकता है। बिजनेस में अपनी न्यू डील के प्रति सजग रहें। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 01 व 03।

वृष - आईटी व बैंकिंग जॉब वाले लोग लाभ में रहेंगे। चंद्रमा व गुरु इसी राशि में हैं। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है इस संबंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

  • आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। उड़द का दान करें।
  • शुभ रंग - हरा व नीला।
  • शुभ अंक - 01 व 08।

मिथुन - आज का दिन व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। शनि कुंभ में हैं। चंद्रमा व गुरु द्वादश रहेंगे। जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। बिजनेस में भी यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व सप्त अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

कर्क - चंद्रमा इसी राशि से एकादश में हैं। बिजनेस को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स के कॅरियर में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं, ये बहुत अच्छी बात है। मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाए रखें। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें।

  • आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें व गाय को गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग - लाल व पीला।
  • शुभ अंक - 04 व 07।

सिंह - चंद्रमा दशम भाव में है। गुरु वृष व सूर्य मीन में हैं। जॉब में कोई नई पालिसी सफल करेगी। बिजनेस को लेकर बड़ी सफलता मिलेगी। आपका कॅरियर प्रगति की तरफ जाएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक - 03 व 08।

कन्या - चंद्रमा व गुरु वृष यानी नवम भाग्य भाव में हैं। शनि खष्ठम हैं। बिजनेस में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी लेकिन परिश्रम करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करें व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

तुला - चंद्रमा अष्टम है। बिजनेस में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुक्र व्यवसाय को लेकर आशावादी बनाएंगे। मंगल गोचर का संकेत है कि आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। ये रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय - मसूर व गुड़ का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ लाभदायक है।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक - 05 व 07।

वृश्चिक - मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। किसी पुराने प्रिय मित्र का आगमन होगा। जॉब में प्रोग्रेस है। रियल स्टेट में निवेश करें।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। गाय को पालक खिलाएं।
  • शुभ रंग - नारंगी व पीला।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

धनु - गुरु-चंद्रमा षष्ठम व शनि तृतीय गोचर करके जॉब में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता देंगे। बिजनेस में किसी कार्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें।

  • आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें। मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 01 व 03।

मकर - जॉब को लेकर खुश रहेंगे। चंद्रमा व गुरु एकसाथ पंचम हैं। शिक्षा में प्रगति है। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। जॉब में अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही उसको सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें।

  • आज का उपाय - जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु श्री सूक्त का पाठ करें, चने की दाल का दान पुण्यदायी है।
  • शुभ रंग - पीला व सफेद।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

कुंभ - चंद्रमा व गुरु चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। शनि अब मीन में हैं। जॉब परिवर्तन में अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अनार व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग - नीला व सफेद।
  • शुभ अंक - 05 व 08।

मीन - गुरु-चंद्रमा तृतीय, परिवार के लिए मंगलमय हैं। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। मृदुभाषिता आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।

  • आज का उपाय - माता दुर्गा जी की पूजा करें। जीवन में सफलता हेतु सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का नित्य पाठ पुण्यदायी है।
  • शुभ रंग - पीला व लाल।
  • शुभ अंक - 03 व 09।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article