29 नवंबर शनिवार का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार का पावन दिन है। चंद्रमा न्याय और पूर्वजन्म के प्रायश्चित के कारक शनि देव की कुंभ राशि में हैं। शनि आत्मबल प्रदान करते हैं। गुरु चंद्रमा की कर्क राशि में हैं ।आत्मबल जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। साहस, धैर्य, ज्ञान, बुद्धि और समय प्रबंधन का संयोजन ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
शनि श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं। आज भगवान शिव की प्रदोष काल (सूर्यास्त से 45 मिनट पहले से 45 मिनट बाद तक) में उपासना करें। शनि की प्रत्यक्ष पूजा से भी बेहतर, उनके प्रिय हनुमान जी और श्रीकृष्ण की भक्ति है। हनुमान जी शनि-जनित सभी कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। श्रीकृष्ण भक्ति दुख को मधुर प्रेम रस में बदल देती है। पीपल के 7 चक्कर लगाने से भी हमारी प्रार्थना ईश्वर तक पहुंचती है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
गुरु चतुर्थ और चंद्रमा एकादश में हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गृह निर्माण के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक उन्नति से खुशी मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: शिव उपासना करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
चंद्रमा दशम और गुरु तृतीय में हैं। रियल एस्टेट में लाभ होगा। आईटी-बैंकिंग में प्रमोशन के योग हैं। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। लिवर की तकलीफ हो सकती है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें, अन्न-फल दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
गुरु द्वितीय और चंद्रमा नवम में हैं। भाग्य भाव में चंद्रमा जॉब और स्टूडेंट्स के लिए मंगलकारी है। बिजनेस में प्रगति होगी। रुका सरकारी काम पूरा होगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: विष्णु उपासना करें, सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
चंद्रमा दशम में हैं। सेहत का ध्यान रखें। जॉब में मेहनत के बाद भी सफलता देर से मिल रही है। व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय: हनुमान मंदिर में 3 परिक्रमा करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
अष्टम शनि, सप्तम चंद्रमा और द्वादश गुरु बिजनेस में विशेष लक्ष्य पूरा कराएंगे। जॉब चेंज के योग हैं। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए शुक्र बीज मंत्र जपें। माता-पिता की सलाह मानें।
उपाय: हनुमान उपासना करें, पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: सफेद और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
एकादश गुरु भाग्य लाभ देंगे। बिजनेस में रुका धन आएगा। स्टूडेंट्स और जॉब में उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा।
उपाय: शिव उपासना करें, मसूर दाल दान करें।
शुभ रंग: बैगनी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
चंद्रमा सप्तम (विवाह भाव) में हैं। ऐसे में प्रेम, विवाह में बदल सकता है। कर्क का गुरु व्यवसायियों को लाभ देगा। धार्मिक यात्रा तनाव दूर करेगी। सांस के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: विष्णु उपासना करें, सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: लाल
भाग्य प्रतिशत: 55%
मंगल आत्मबल और चंद्रमा आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। पंचम शनि स्टूडेंट्स को लाभ देंगे। रियल एस्टेट-बैंकिंग में शुभ योग हैं। पुरानी चिंताएं दूर होंगी। दूर यात्रा के योग हैं।
उपाय: हनुमान उपासना करें, बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 85%
तृतीय चंद्रमा-राहु लाभ देंगे। चतुर्थ शनि और कर्क का गुरु हर कार्य में सफलता दिलाएंगे। ऑफिस की समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। साइनस-सांस रोगी सतर्क रहें।
उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, तिल दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क का गुरु और द्वितीय चंद्रमा सेहत और धन दोनों को शुभ फल देंगे। जॉब में प्रमोशन की दिशा में बढ़ेंगे। स्टूडेंट्स करियर को सही दिशा देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन खरीदने का विचार बनेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें, तिल-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
शनि और चंद्रमा अपनी राशि में हैं। टेक्निकल-मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को लाभ। बैंकिंग-मीडिया में प्रमोशन के योग हैं। परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय में सिस्टेमेटिक कार्य से सफलता मिलेगी। लिवर और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: श्री बटुक भैरव स्तोत्र पढ़ें, तिल-उड़द दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
राशि में शनि और द्वादश चंद्रमा आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस में प्रगति होगी। लव लाइफ विवाह की ओर बढ़ सकती है।
उपाय: श्री गजेन्द्र मोक्ष पढ़ें, सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।