Aaj Ka Rashifal 29 December 2024: आज के दिन वृष राशि के जातक को जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। कर्क राशि के जातक को तुला राशि के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। तुला राशि के जातक को आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। मकर राशि के जातक अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मीन राशि के जातक बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आइए यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
गुरु द्वितीय व चन्द्रमा11:23 pm के बाद इसी राशि से अष्टम में गोचर कर रहे हैं। ऑफिस सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट लेने प्रयास करें। युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे। प्यार में ज्यादा ही समय देंगे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -जॉब में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
शनि दशम है।11:23pm के बाद अष्टम चन्द्रमा सवा दो दिन तक जॉब में लाभ दे रहे हैं। शुक्र चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है।शुक्र धन देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
मिथुन
आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। 11:23pm के बाद चन्द्रमा सप्तम व्यवसाय के लिए मंगलमय हैं। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 02
कर्क
11:23 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम भाव में गोचर करेंगे। आज आप परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। तुला राशि के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा।
आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना करें ।श्री गणेश जी के नाम का जप बहुत लाभदायक है।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
सूर्य अब धनु व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।
आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
शुभ अंक -03 व 07
कन्या
शनि खष्ठम है। 11 :23 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु नवम है। व्यावसायिक कार्यों में प्रोग्रेस है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे । जॉब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री हनुमान चालीसा का 07 पाठ पुण्यदायी है। तिल व गुड़ दान करते रहें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -03 व 07
तुला
11:23 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय शुभ है। सूर्य इसी राशि से तृतीय गोचर में है। मङ्गल गृह निर्माण सहित पारिवारिक कार्यों में सफलता दे सकते हैं। जॉब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
शनि चतुर्थ,गुरु सप्तम व 11 :23 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय है। जॉब में उच्चाधिकारियों के साथ कार्य में सहयोग का वातावरण होगा। जॉब में प्रोग्रेस रहेगा।परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -04 व 08
धनु
11:23 के बाद चन्द्रमा इसी राशि मे रहकर जॉब व व्यवसाय के लिए मङ्गलमय है। गुरु व मङ्गल जॉब में सफल रहेंगे।छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे।उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है। शुक्र व्यवसाय के लिए शुभ है।
आज का उपाय -भगवान शिव जी को गंगा जल सपर्पित करें।इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -05व 08।
शुभ रंग -लाल व पीला
मकर
व्यवसाय में द्वितीय शनि लाभ देंगे।11:23 pm के बाद धनु का चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस देंगे। व्यवसाय में वर्क के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। सूर्य दशम शुभ है।
आज का उपाय-गणेश भगवान की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को पालक खिलाएं। मसूर का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 05
कुम्भ
11:23 pm के बाद चन्द्रमा एकादश गोचर करेंगे। शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ दे सकते हैं। किसी भी बिग बिजनेस को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे ।चन्द्रमा जॉब को लेकर आज खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा । चन्द्रमा तृतीय है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक-06 व 08
मीन
द्वादश शनि व्यय देंगे। गुरु तृतीय व 11:49 am के बाद चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में गोचर करके अगले दो दिवस को मंगलमय करेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब में अचानक पोस्ट चेंज संभावित है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे ।बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ करें व उड़द-गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
