Aaj Ka Rashifal 28 December 2024: शनिवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा, कारोबार में मिलेगा फायदा

Aaj Ka Rashifal 28 December 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक को संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 28 December 2024: शनिवार के दिन आज सांयकाल किसी धार्मिक कार्यक्रम में रहेंगे। वहीं कर्क राशि के जातक को यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। तुला राशि वालों के लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों को परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। कुंभ राशि वालों को बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुशी रहेगी। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

एकादश शनि ,अष्टम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु मंगलमय है। आर्थिक खुशियों से भरा दिन रहेगा। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल किसी धार्मिक कार्यक्रम में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए सब सदस्यों में सामंजस्य बैठाना आपके लिए हितकर रहेगा। अति भावुकता से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला ।

शुभ अंक -01 व 09

वृष

गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा सप्तम है। आज पद परिवर्तन की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में बड़ी सफलता मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र रिश्तों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गो माता को केला खिलाएं।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

मिथुन

आज का दिन चन्द्रमा खष्ठम स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं दूर यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व नीला ।

शुभ अंक -02 व 06

कर्क

आज शनि अष्टम व चन्द्रमा पंचम छात्रों को लाभ देगा,बिजनेस में नवीन अवसर प्राप्त कर सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पा रही है। उच्चाधिकारियों से सम्बंध ठीक करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।फलों का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -05 व 06

सिंह

सूर्य राशि स्वामी होकर पंचम हैं। चतुर्थ चन्द्रमा घर के लिए मङ्गलमय है। आप व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। करियर में सफलता के लिए निरन्तर प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।वाणी पर संयम रखें।

आज का उपाय -श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। मसूर का दान करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

चन्द्रमा व गुरु बिजनेस की कार्यशैली में अब बदलाव चाहते हैं। चन्द्रमा तृतीय बहुत ही मङ्गलमय है। टेक्निकल व मैनेजमेंट स्किल को और हाईटेक करें। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग का दान करे।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -04 व 06

तुला

पंचम शनि व द्वितीय चन्द्रमा करियर को लाभान्वित करेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह धार्मिक यात्रा आपके मन को शांत व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -03 व 05

वृश्चिक

चन्द्रमा सप्तम है।धन का व्यय होगा। चन्द्रमा इसी राशि में है। शुभ धार्मिक यात्रा करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -नारंगी व लाल ।

शुभ अंक -01 व 09

धनु

द्वादश चन्द्रमा व खष्ठम गुरु शुभ हैं।तृतीय शनि धार्मिक कार्य करवाएंगे। जॉब में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र करियर को बेहतर करेंगे।। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम भरा जीवन आपको रोमांचित करेगा।

आज का उपाय -भगवान शिव को गंगा जल व बेल पत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -05 व 08

मकर

गुरु पंचम व चन्द्रमा एकादश है। छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। मङ्गल जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।मित्रों की सहभागिता आपकी सहायता करेगी।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।लंबी टूर करने का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व बैगनी।

शुभ अंक -01 व 02

कुम्भ

दशम चन्द्रमा व इस राशि में गोचर करते शनि शुभ हैं। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुशी रहेगी। जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। छात्र करियर में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य अब बेहतर रह सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।तिल व चावल का दान श्रेयस्कर है।

आज का शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -02 व 09

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा नवम है। परिवार में गृह निर्माण को लेकर उत्साह में रहेंगे । छात्र करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -01 व 03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal  20 January 2025 जानिए आज किन राशि वालों की किस्मत में लिखा है पैसा ही पैसा पढ़ें अपना आज का राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 20 January 2025: जानिए आज किन राशि वालों की किस्मत में लिखा है पैसा ही पैसा, पढ़ें अपना आज का राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 19 January 2025 वृष राशि को मिलेगी नौकरी में तरक्की तो धनु राशि वालों का बिगड़ सकता है स्वास्थ जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 19 January 2025: वृष राशि को मिलेगी नौकरी में तरक्की तो धनु राशि वालों का बिगड़ सकता है स्वास्थ, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 18 January 2025 कन्या राशि की तरक्की के हैं योग तो वृष राशि वालों का हो सकता है उच्चाधिकारियों से विवाद जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: कन्या राशि की तरक्की के हैं योग तो वृष राशि वालों का हो सकता है उच्चाधिकारियों से विवाद, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 January 2025 सकट चौथ के दिन इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत इस एक राशि पर बसरेगी बप्पा की कृपा जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 January 2025: सकट चौथ के दिन इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, इस एक राशि पर बसरेगी बप्पा की कृपा, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 16 January 2025 गुरुवार के दिन इन पांच राशियों पर बनेगी विष्णु जी की कृपा जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 January 2025: गुरुवार के दिन इन पांच राशियों पर बनेगी विष्णु जी की कृपा, जानें सारी राशियों का राशिफल

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited