Aaj Ka Rashifal 27 December 2024: वृष राशि वालों को आज व्यवसाय में विवाद की सम्भावना है। इसके साथ ही मिथुन राशि वालों को आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। शुक्रवार के दिन कन्या राशि वालों कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। तुला राशि वालों को ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। मकर राशि वालों को आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। मीन राशि के जातक छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
चन्द्रमा 01:58 pm के बाद अष्टम रहेंगे। काम करने वालों के लिए आज का दिवस उमंगों भरा रहेगा। छात्र करियर के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें,युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -पीला व लाल ।
आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष
चन्द्रमा खष्ठम रहेंगे। आज व्यवसाय में विवाद की सम्भावना है। असत्य का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -नीला व हरा।
आज का शुभ अंक -05 व 08
मिथुन
01;58 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम रहेंगे। आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।अनार का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक -01 व 03
कर्क
01 बजकर 58 मिनट के बाद चन्द्रमा पंचम रहकर छात्रों को लाभ देंगे।आज आप मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।जाँब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।सप्त अन्न का दान फलदायी है।
शुभ रंग - व लाल।
आज का शुभ अंक -03 व 07
सिंह
सूर्य पंचम व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर लाभ देगा। आप परिवार में किसी कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।
सही दिशा में करियर की तलाश करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -श्री विष्णु उपासना करें। गेंहू व गुड़ का दान भी करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -04 व 07
कन्या
01:58 pm के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर मङ्गलमय फल देगा।स्टूडेंट्स को अपने करियर को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक -05 व 09
तुला
आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल करेंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -घर के मंदिर में गणेश जी का पुजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
आज का शुभ अंक -05 व 09
वृश्चिक
चन्द्रमा 01:58 pm के बाद इसी राशि में रहेगा। धन का आगमन होगा। जॉब व बिजनेस क रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करेंगे।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।
परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल का दान करें।
आज का शुभ अंक -05 व 09
धनु
चन्द्रमा व गुरु धार्मिक यात्रा दे सकते हैं। किसी प्रिय संत के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में अपने प्रभाव को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
लगातार कर्म से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।तिल व चावल का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
आज का शुभ अंक -02 व 09
मकर
चन्द्रमा दोपहर 01 बजकर 58 मिनट के बाद एकादश होकर जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेंगे। व्यवसाय बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।
आज का उपाय -भगवान श्री गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें ,आर्थिक लाभ होगा।।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -07 व 09
कुम्भ
शनि इसी राशि मे व चन्द्रमा दशम रहेंगे। परिवार को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।
स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। अन्न का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
आज का शुभ अंक -01 व 03
मीन
गुरु तृतीय व चन्द्रमा 01:58 pm के बाद शुभ रहेंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा।विष्णु जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
आज का शुभ अंक -01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
