राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 May 2024: रविवार के दिन इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 May 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के लिए शुभ रहेगा। वहीं वृष राशि के जातक को टीचिंग,आईटी के काम में लाभ मिलेगा। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 26 May 2024: रविवार के दिन इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 May 2024 (आज का राशिफल): रविवार के दिन मेष राशि के जातक बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। आज के दिन सिंह राशि का चन्द्रमा पंचम भाग में है ये शिक्षा के लिए शुभ होगा। इसके साथ ही आज कन्या राशि के जातक को नवम गुरु भाग्य में वृद्धि करेंगे। कुंभ राशि के जातक को तनाव हो सकता है। मीन राशि के लोगों नये काम को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें सारी राशिफल का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहा है। जॉब में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार आ सकता है। वर्तमान पोज़िशन के प्रति सजग रहें। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ को लेकर तनाव रह सकता है।

आज का उपाय -श्री विष्णु जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक -02 व 09।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

वृष

इस राशि में गुरु व अष्टम चन्द्रमा मंगलमय है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में न्यू चेंज की सम्भावना है इस सम्बंध में प्रयास आपके मन को रोमांचित कर देगी । वर्तमान जॉब में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -गुड़ का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -05 व 08

मिथुन

चन्द्रमा सप्तम है। आज का दिन छात्रों के करियर में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप वर्तमान जॉब में पद परिवर्तन चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक कार्यों की अधिकता को लेकर व्यस्त रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -06 व 08

कर्क

जॉब को लेकर पोजिशन कुछ डिस्टर्ब रहेगी। बिजनेस में प्रोग्रेस की स्पीड स्लो है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।मानसिक सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें।

आज का उपाय --गाय को रोटी व पालक खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -02 व 02

सिंह

चन्द्रमा पंचम शिक्षा के लिए शुभ है। शिक्षा को लेकर उत्साहित रहेंगे। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट को और बेहतर करने के लिए अपने विजडम का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।लव लाइफ में तनाव का परित्याग करें। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करे।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -02 व 09

कन्या

नवम गुरु भाग्य वृद्धि करेंगे। आत्मबल व जॉब में उत्कर्ष रहेगा, व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिश्रम बढ़ाना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। जॉब में कई दिनों से रुकी योजनाओं को पूर्ण करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह कला ही आपको सफल करेगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो जाएगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व सफेद।

शुभ अंक -05 व 08

तुला

तृतीय चन्द्रमा जॉब में प्रगति देंगे। राजनीतिज्ञ सफल होंगे। आत्मबल व धैर्य संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। अपने कर्म को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी ।

शुभ अंक -04 व 06

वृश्चिक

व्यवसाय में कई दिनों से रुके धन का आगमन होगा। जमीन में धन का निवेश करें। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -04 व 07

धनु

आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। बिजनेस वृद्धि से प्रसन्नता होगी। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे,अभी आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 02

मकर

बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट के लिए प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मेहनत व सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।आज धार्मिक यात्रा संभावित है।लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।धार्मिक पुस्तकों का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -05 व 08

कुंभ

परिवार में किसी निर्णय को लेकर तना से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। अचानक क्रोध प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ अंक -04 व 06।

शुभ रंग -नारंगी व पीला

मीन

जॉब में किसी नवीन निर्णय को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें । धनु का चन्द्रमा शुभ है। कठिन मेहनत सफलता की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप फेमस होते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

आज का उपाय --श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्रम का 03 पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article