अध्यात्म

Guru Purnima 2024: कब है गुरु पूर्णिमा, यहां जानें सही तिथि और महत्व

Guru Purnima Kab Hai 2024: गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने गुरु की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी और इसका महत्व।

Image

Guru Purnima 2024

Guru Purnima 2024: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा के त्योहार का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन अपने गुरुओं और शिक्षों की पूजा की जाती है और सम्मान व्यक्त किया जाता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ये वेद व्यास के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। महर्षि वेद व्यास को सनातन धर्म का पहला गुरु माना जाता है। गुरु पूर्णिमा का त्योहार पूरे देश में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। गुरु ही वो व्यक्ति होता है जो मनुष्य को सही राह पर ले जाता है। आइए जानते हैं कब है गुरु पूर्णिमा।

Guru Purnima 2024 (गुरु पूर्णिमा 2024 डेट)

हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा का त्योहार हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 21 जुलाई 2024 को रविवार के दिन मनाया जाएगा।

Guru Purnima 2024 Shubh Muhurat (गुरु पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त)

गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के लिए सुबह 05:16 बजे से 07:14 बजे तक रहने वाला है। इसके साथ ही इस दिन गुरु की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:15 बजे से 01:23 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना उत्तम होगा।

Guru Purnima Puja Vidhi (गुरु पूर्णिमा पूजा विधि)

  • गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद मंदिर को साफ करके चौकी पर व्यास जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • फिर फूल, अक्षत, चंदन और माला अर्पि करें।
  • उसके बाद अपने गुरु की पूजा करें और भोग लगाएं।

Guru Purnima Importance (गुरु पूर्णिमा महत्व)

सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का खास महत्व है। गुरु ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक माने जाते हैं। इनकी संसार में बहुत बड़ी भूमिका होती है। गुरु इस संसार को ज्ञान देने का काम करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर होता है। इस कारण जीवन में गुरु का होना बहुत ही जरूरी होता है। गुरु ही जीवन के अंधकार में प्रकाश भरता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article