राशिफल

Aaj ka Rashifal 26 February 2025: महाशिवरात्रि के दिन वृष राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन तो इन दो राशियों को व्यवसाय में मिलेगा भरपूर लाभ, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 26 February 2025 (आज का राशिफल): आज महाशिवरात्रि का दिन वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है तो वहीं, मेष राशि वालों की भी कई तरह की समस्याओं का समाधान होगा। आज मिथुन राशि वालों को 7 बार हनुमान चलीसा का पाठ करने से लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं आपकी राशि और आपका दिन कैसा रहने वाला है।

Image

aaj ka rashifal 26 february 2025 horoscope in hindi

Aaj ka Rashifal 26 February 2025 (आज का राशिफल): आज महाशिवरात्रि का शुभ त्योहार है। राशिफल के अनुसार आज का दिन कई सारे राशियों के लिए मंगलमयी रहने वाला है। आज वृष राशि वालों को जॉब में प्रोग्रेस मिलेगी तो मिथुन राशि वालों का भी कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा होगा। कर्क राशि वालों की लव लाइफ में सुखद मोड़ आने को है तो कन्या राशि वालों का आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। यहां से आप अपना पूरा राशिफल देख सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

Horoscope Of 12 Zodiac Signs Today-

1) मेष- महाशिवरात्रि के दिन चन्द्रमा दशम तथा एकादश शनि व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। कई समस्याओं का समाधान होगा।लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स,आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। गुड़ व फलों का दान करें।

शुभ रंग - पीला व लाल।

शुभ अंक - 02 व 03

2) वृष- भाग्य भाव का चन्द्रमा व इस राशि के गुरु जाँब में प्रोग्रेस देंगे। बैंकिंग व आईटी जाँब से सम्बंधित जातकों के लिए बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। स्टूडेंट्स पढ़ाई करें। कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय - तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग - हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --04 व 06

3) मिथुन- चन्द्रमा अष्टम व गुरु द्वादश गोचर कर रहे हैं। बिजनेस के लिए दिन महत्वपूर्ण पूर्ण रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।जाँब को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। चावल व तिल का दान करें। शिव उपासना करें।

शुभ रंग - हरा व सफेद।

शुभ अंक - 06 व 08

4) कर्क- सप्तम चन्द्रमा, कुम्भ के शनि व एकादश गुरु बिजनेस प्रोग्रेस के लिए अनुकूल हैं। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। एकादश गुरु व शुक्र भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है।

आज का उपाय- श्री सूक्त का 05 बार पाठ श्रेयष्कर है।

शुभ रंग- नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक- 02 व 03

5) सिंह- चतुर्थ चन्द्रमा, कुम्भ के शनि व सूर्य के एकसाथ गोचर आज आपको लाभ देंगे। व्यवसाय में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे।कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - भगवान श्री गणेश जी की उपासना करें।मूंग का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें।

शुभ रंग - पीला व नारंगी ।

शुभ अंक - 02 व 09

6) कन्या- चन्द्रमा पँचम गोचर में है। नवम गुरु भग्योदय देगा। वृष के गुरु धन वृद्धि करेंगे। जॉब प्रोमोशन को लेकर सफल रहेंगे। आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। सूर्य-शनि एकसाथ खष्ठम हैं। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। फलों व तिल का दान संकट से बचाएगा।

शुभ रंग- नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक- 05 व 07

7) तुला- चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ भाव में रहकर अत्यंत लाभ देंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स कॅरियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक - 01 व 09

8) वृश्चिक- चन्द्रमा तृतीय घर परिवार को खुश व समृद्ध कर सकते हैं। गुरु धार्मिक कार्यों से खुश करेंगे। परिवार संग यात्रा से मन आनन्दित रहेगा। मङ्गल खष्ठम व चन्द्रमा दशम है। जॉब प्रोमोशन को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। व्यवसाय में लाभ होगा। भावनाओं पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग - नारंगी व लाल।

शुभ अंक - 03 व 09

9) धनु- द्वितीय भाव में गोचर करता चन्द्रमा व खष्ठम गुरु व्यवसाय व स्वास्थ्य के लिए शुभ हैं। छात्र अपने कर्म को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। बिजनेस में किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय- तिल दान करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग- लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 02 व 09

10) मकर- इस भाव में गोचर करते चन्द्रमा व पंचम गुरु छात्रों के लिए बेहतर तो कुम्भ का शनि व सूर्य स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। बिजनेस में संघर्ष संभावित है।आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें।

आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उड़द का दान करें। धार्मिक यात्रा होगी।

शुभ रंग - हरा व आसमानी।

शुभ अंक - 05 व 08

11) कुम्भ- द्वादश चन्द्रमा तथा इस राशि के शनि व सूर्य बिजनेस व जाँब के लिए महत्वपूर्ण हैं। गुरु चतुर्थ परिवार के लिए मंगलमय है। परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जाँब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग करते रहें।

आज का उपाय - श्री सुंदरकांड का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।

शुभ रंग - हरा व आसमानी ।

आज का शुभ अंक - 01 व 09

12) मीन- एकादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा है। गुरु तृतीय हैं। स्टूडेंटस अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। द्वादश शनि गोचर के सहयोग से व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आर्थिक सफलता से आप खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07बार पाठ करें व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक - 02 व 09।

शुभ रंग - नारंगी व सफेद

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article