राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: मकर राशि वालों के बनेंगे आज सारे काम, भाग्य रहेगा मजबूत, जानिए बाकी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: आज का दिन मकर राशि वालों के करियर के लिए काफी शानदार साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए बाकी राशियों का क्या रहेगा हाल।

Image

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: मेष राशि वालों को आज कई कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। वहीं वृषभ राशि वालों को अपने खान-पान पर संयम बरतना होगा। हेल्थ के प्रति काफी सावधान रहने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 23 फरवरी 2025

1. मेष- गुरु द्वितीय, शनि एकादश तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में है। परिवार सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के बाद यह समस्या दूर हो जाएंगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना व उनको दूर्वा अर्पित करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -02 व 09

2. वृष--चन्द्रमा अष्टम है। आलस्य का त्याग करें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। खान पान पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आज का उपाय --गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। अनार व लाल फलों का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व बैगनी। आज का शुभ अंक 04 व 07

3. मिथुन---आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। चन्द्रमा सप्तम हैं। यदि आप न्यू बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री सुंदरकांड का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद । आज का शुभ अंक --05 व 07

4. कर्क--जॉब प्रमोशन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। चन्द्रमा खष्ठम है। ऑफिस में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। आज का उपाय--भगवान कृष्ण जी की उपासना जरूरी है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --04 व 07

5. सिंह- चंद्रमा पंचम व सूर्य सप्तम है। बिजनेस प्रमोशन में कामयाबी मिलेगी। जॉब में सफलता के लिए कार्य व सम्बन्धों को मजबूत करें। लव लाइफ को और सुंदर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय -मन को एकाग्र करने के लिए योग, पूजा व ध्यान का आलम्ब लें। अध्यात्म को सही दिशा दें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। आज का शुभ अंक -03 व 07

6. कन्या-जॉब चेंज को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। चन्द्रमा चतुर्थ है।यात्रा के विचार को टालें मत। धार्मिक यात्रा करेंगे। जॉब में गुरु व चन्द्रमा आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -- शिवलिंग पर बेलपत्र व कुशोदक अर्पित करें।चावल का दान उचित है। शुभ रंग --आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 08

7. तुला--चन्द्रमा द्वितीय व गुरु अष्टम है। छात्र लाभान्वित होंगे। यात्रा होनी चाहिए। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में बहुत ज्यादा चेंज हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा। आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व कम्बल का दान करें। शुभ अंक -04 व 07। आज का शुभ रंग --आसमानी व बैगनी

8. वृश्चिक-चन्द्रमा द्वितीय है। करियर में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। छात्रों को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का 100 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग --हरा व पीला। शुभ अंक -01 व 03

9. धनु- चन्द्रमा इसी राशि में हैं। गुरु खष्ठम हैं। जॉब में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर करेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। मित्रों से लाभ है। आज का उपाय --श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ अंक -06 व 08। आज का शुभ रंग -नारंगी व लाल

10. मकर- चन्द्रमा द्वादश है। गुरु पंचम व शनि द्वितीय हैं। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। पूजा पाठ बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। आज का उपाय -- भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग- आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 06

11. कुम्भ--शनि इसी राशि में हैं। चन्द्रमा एकादश है। जॉब में प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद सम्भव है। जॉब में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -01 व 03

12. मीन-गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में तनाव संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री हनुमान चालीसा के सम्पूर्ण 07 पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। उड़द व तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article