राशिफल

Aaj ka Rashifal 22 February 2025: आज मिथुन राशि का पूरा होगा कोई सरकारी काम तो वृश्चित राशि वालों के ऑफिस में हो सकता है विवाद, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 22 February 2025 (आज का राशिफल): आज वृष राशि वालों को क्रोध और तनाव से है बचने की जरूरत तो तुला राशि वालों के लिए जॉब में पदोन्नति की है सम्भावना। वृश्चिक राशि वालों को आज भगवान विष्णु की पूजा और परिक्रमा करनी चाहिए। आइये जानते हैं 12 राशियों का पूरा राशिफल, हिंदी में।

Image

aaj ka rashifal 22 february 2025 in hindi

Aaj ka Rashifal 22 February 2025 (आज का राशिफल): आज के राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों को लव लाइफ में इमोशनल होने से बचना है तो वहीं वृष राशि वालों को क्रोध और विवाद से दूर रहना है। वृश्चिक राशि वालों के मन में जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मीन राशि वाले आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हो सकते हैं। यहां से पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल और जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Horoscope Of 12 Zodiac Signs Today-

1) मेष- 05:40 pm के बाद नवम चंद्रमा व द्वितीय गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। व्यवसाय में सफल रहेंगे। करियर मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय- लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक - 01 व 09

2) वृष- 05:40 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम है। यात्रा की खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। तनाव व क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय-तिल व उड़द का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग- नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 07

3) मिथुन- चन्द्रमा सप्तम शुभ है। आज का दिन स्टूडेंट्स के करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।अनार का दान करें।शुभ रंग -आसमानी व नीला। शुभ अंक -03 व 05

4) कर्क- सायंकाल 05 बजकर 40 मिनट के बाद चन्द्रमा खष्ठम हैं। करियर में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु शुभ है।आज का उपाय -फलों का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें। शुभ रंग -नीला व हरा।शुभ अंक -04 व 07

5) सिंह- सूर्य सप्तम व चन्द्रमा पंचम हैं। आप परिवार में किसी विशेष उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -सप्त अन्न व वस्त्र का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें। शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक -04 व 08

6) कन्या- चन्द्रमा चतुर्थ व भाग्य स्थान पर गुरु शुभ हैं। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय- चावल व गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें। शुभ रंग-हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 07

7) तुला- शुक्र व बुध बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। जॉब में पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। आज का उपाय- घर के मंदिर में भगवान विष्णु जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। क्रोध से बचें। शुभ रंग- नीला व बैगनी। शुभ अंक -05 व 06

8) वृश्चिक- मङ्गल शुभ है। वाहन क्रय करने का मन होगा। 05:40 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय- भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।मसूर व गुड़ का दान करें।शुभ अंक -03 व 06। शुभ रंग -हरा व नीला

9) धनु- 05:40 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जाँब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल दान करें।शुभ रंग -पीला व लाल।शुभ अंक -03 व 09

10) मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा द्वादश हैं। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। आज का उपाय - शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक - 04 व 05

11) कुम्भ- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश हैं। जॉब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय- गेंहू व गुड़ का दान करें। शुभ रंग- सफेद व आसमानी। शुभ अंक- 04 व 06

12) मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम रहेंगे। आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुंचेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें। आज का उपाय- श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें। शुभ रंग- लाल व नारंगी। शुभ अंक- 01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article