राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 December 2024: रविवार के दिन इन चार राशियों को मिलेगा करियर में लाभ, यहां पढ़ें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 December 2024: आज के दिन मेष वालों को करियर में लाभ मिलेगा। वहीं वृष राशि के जातक को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 December 2024: रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातक सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मेष राशि के जातक के लिए करियर सफलता दिलाएगी। वहीं मिथुन राशि वाले बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। कन्या राशि के जातक बहुत दिनों से रुके किसी व्यावसयिक कार्य की पूर्णता से खुश रहेंगे। तुला राशि के जातक स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। मीन राशि वाले स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।

मेष

12:57 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम रहेंगे। करियर में मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। जॉब में अब सब बेहतर होगा। बिजनेस में न्यू डील लाभ देगी।युवा लव लाइफ में समय की कमी की समस्या से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक -01 व 03।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद

वृष

आज का दिन जॉब रिलेरेड कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है। 12:57 pm के बाद बेवजह की यात्रा से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 08

मिथुन

छात्रों के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। 12;57 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ रहेंगे। करियर में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बाहर डिनर करें।

आज का उपाय -श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। कम्बल दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -01 व 02

कर्क

करियर में हर सम्भव प्रयास के बाद भी प्रोन्नति नहीं मिल रही है। दोपहर 12 बजकर 57 मिनट के बाद स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करेंगे। यात्रा का बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। चन्द्रमा कफ जनित रोग दे सकता है।

आज का उपाय -शिव उपासना करते रहें। तिल व कम्बल का दान शुभ है।

शुभ अंक -04 व 08।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

सिंह

चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य पंचम शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। पंचम सूर्य सन्तान को सफलता देगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व कम्बल दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। बहुत दिनों से रुके किसी व्यावसयिक कार्य की पूर्णता की सफलता से खुश रह सकते हैं। पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक -04 व 07।

शुभ रंग -हरा व सफेद

तुला

चन्द्रमा बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स दे सकते हैं। व्यवसाय को लेकर तनाव छोंड दें। लव लाइफ में घूमने टहलने का दिवस है। प्रेम जीव सुंदर व अट्रैक्टिव होगा। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -क्रोध से बचें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक-02 व 09

वृश्चिक

शनि चतुर्थ व चन्द्रमा एकादश रहकर लाभ देंगे। गुरु सप्तम रहकर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।कम्बल दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।तिल व चावल का भी दान करें।

शुभ अंक -06 व 09।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

धनु

सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा 12:57 pm के बाद दशम रहेंगे। धन का आगमन होगा। अपने मन को नकारात्मक चिंतन से रोकिए। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है।आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तक का दान करें।

शुभ अंक -01 व 02।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

मकर

राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा नवम रहेंगे।बिजनेस पहले से बेहतर होगा। आप डायनमिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें ।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य कम्बल व हरे वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।शुभ अंक -03 व 08

कुम्भ

शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ हैं। चन्द्रमा अष्टम है। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं।कुछ रुके सरकारी कार्य पूरा कर लेंगे।। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय -भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। कम्बल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -05 व 07

मीन

गुरु तृतीय व 12:57 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम रहेंगे। पॉलीटिक्स में आपकी सक्रिय गतिविधियां अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। जॉब व बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -गुड़ का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 07 पाठ करें।

शुभ रंग-सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article