Aaj Ka Rashifal 21 November 2024: आज का दिन मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। कर्क राशि के जातक युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी। गुरुवार के दिन कन्या राशि के लिए आईटी व बैंकिंग जॉब में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। वहीं आज के दिन वृश्चिक राशि जॉब में कार्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मीन राशि के जातक का लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा संभावित है। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 21 November 2024 (आज का राशिफल 21 नवंबर 2024)
मेष
चन्द्रमा चतुर्थ,शनि एकादश व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में नई सफलता का अध्याय शुरू होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त होने वाली हैं। जॉब वर्क में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -लाल व हरा।
आज का शुभ अंक-01 व 03
वृष
चन्द्रमा तृतीय शनि दशम व गुरु इस समय इसी राशि में है। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश करेंगे। अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं। दुर्गासप्तशती का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक -02 व 05
मिथुन
द्वादश गुरु व नवम शनि व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। न्यू बिजनेस डील को हाथ से जाने मत दें। जॉब के लिए करियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।तिल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक -04 व 07
कर्क
चन्द्रमा इस राशि के व गुरु एकादश होकर मैनेजमेंट आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रगति दे सकते हैं। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना जरूरी है।हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक -05 व 08
सिंह
चन्द्रमा द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। द्वादश भाव व्यय का होता है। अनुचित व्यय से बचें। जॉब में उच्चाधिकारियोंकी सहायता से सफलता मिलेगी। छात्र कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का 09 पाठ करें व अन्न का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद
आज का शुभ अंक -05 व 08
कन्या
चन्द्रमा इसी राशि से एकादश भाव में हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। स्टूडेंट्स मेहनत करें। कठिन परिश्रम ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें। तिल व कंबल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -04 व 08
तुला
जॉब में चन्द्रमा कर्म भाव को मजबूत करेंगे। गुरु अष्टम स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट कर रहा है। शनि पंचम संतान को लाभान्वित करेंगे। जॉब को नई दिशा देंगे। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। सन्तान की सफलता से खुश रहेंगे।
आज का उपाय -घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। शिव पुराण का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
आज का शुभ अंक -04 व 05
वृश्चिक
इस भाव से नवम चन्द्रमा भाग्य भाव को लाभ देंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। आर्थिक लाभ बेहतर है। धार्मिक यात्रा के आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरे रहेंगे। जॉब में कार्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
आज का उपाय - तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ अंक -06 व 08।
आज का शुभ रंग -लाल व नारंगी।
धनु
चन्द्रमा का अष्टम गोचर बहुत शुभ नहीं होता है। गुरु कई दिनों से रुके धन आगमन से मन प्रसन्न करेंगे।बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। यात्रा से खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय-कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। फलों का दान करते रहें।
शुभ अंक -01 व 03
आज का शुभ रंग -लाल व पीला
मकर
पंचम गुरु छात्रों को लाभ देगा। शनि द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम बिजनेस के लिए शुभ है। जॉब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। संतान के करियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल का दान करें। अति भावुकता पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
आज का शुभ अंक -03 व 09
कुम्भ
शनि इसी राशि में,चन्द्रमा खष्ठम व गुरु चतुर्थ है। आर्थिक उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। किसी संत का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ अंक -04 व 09।
आज का शुभ रंग -हरा व नीला
मीन
चन्द्रमा कर्क यानी पंचम गोचर में है,जो संतान को लाभ देगी। लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा का विचार करेंगे। व्यवसाय को सही दिशा देंगे जिसमें द्वादश शनि गोचर का बहुत योगदान रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा संभावित है।
आज का उपाय -कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से दैहिक समस्याओं का समाधान होगा। तिल का दान भी करें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
आज का शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
