अध्यात्म

2025 में इन दो राशि वालों पर शुरू हो रही है शनि ढैय्या, रहें सतर्क, हो सकता है तगड़ा नुकसान

Shani Dhaiya 2025: शनि देव 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं। शनि के इस राशि में प्रवेश करते ही दो राशियों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Shani Dhaiya 2025

Shani Dhaiya 2025: ज्योतिष अनुसार शनि जब भी राशि बदलते हैं तो किन्हीं राशियों पर शनि ढैय्या आरंभ होती है तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती। तो वहीं कुछ राशियों को शनि की इन दशाओं से मुक्ति भी मिल जाती है। 29 मार्च 2025 को शनि राशि बदलने जा रहे हैं। जानिए इस दौरान कौन सी राशियां शनि ढैय्या की चपेट में आ जाएंगी तो वहीं किन राशि के लोगों को इससे मुक्ति मिल जाएगी।

इन राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या

अगले साल यानी 2025 में सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में इन राशि के लोगों को हर मामले में सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगने के आसार हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। अगले ढाई साल बेहद सतर्क रहना होगा।

इन राशियों को शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

2025 में जहां एक तरफ सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी तो वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। शनि ढैय्या से मुक्त होते ही इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जो कार्य आपके रूके हुए थे वो पूरे होंगे।

शनि ढैय्या के दौरान क्या करें

शनि ढैय्या के दौरान शनिवार के दिन शनि की अराधना करें। शनि मंंदिर में जाकर शनि भगवान की मूर्ति के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही इस दिन कुछ न कुछ दान अवश्य करें।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article