राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 June 2024: गुरुवार के दिन इन राशिवालों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़, हर काम में मिल सकती है हार

Aaj Ka Rashifal 20 June 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को जॉब में परेशानी देखने को मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आइए जानें क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 20 June 2024: गुरुवार के दिन इन राशिवालों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़, हर काम में मिल सकती है हार

Aaj Ka Rashifal 20 June 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन सूर्य,शुक्र व बुध एकसाथ मिथुन राशि में,गुरु वृष,मङ्गल मेष,केतु कन्या,राहु मीन तथा शनि कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा इस दिन वृश्चिक में रहेंगे। इस ग्रह गोचर से मेष राशि के जातक को काम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक को सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। तुला राशि के जातक अपने जॉब को लेकर खुश रहेंगे। वहीं आज के दिन धनु राशि के जातक अपने प्रमोशन को लेकर परेशान हो सकते हैं। मीन राशि के जातक लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

मेष

इस राशि के मङ्गल तथा अष्टम चंद्रमा अनुकूल है। पारिवारिक कार्य में ज्यादा समय देना होगा ,यात्रा महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक --02 व 09।

शुभ रंग --पीला व लाल

वृष

सूर्य व बुध द्वितीय गोचर कर रहे हैं। आज का दिन जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में तनाव से बचें। क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --भगवांन शिव जी की पूजा करते रहें,अन्न का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 09

मिथुन

सूर्य,शुक्र व बुध इसी राशि में है। रुके धन का आगमन होने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक -03 व 09

कर्क

पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए हितकर है। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। जॉब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --शिव उपासना करें।गेंहू का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

शुभ अंक --03 व 09

सिंह

सूर्य,बुध व शुक्र एकादश है। व्यवसाय में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्य हेतु उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 09

कन्या

दशम बुध व शुक्र वित्त व मैनेजमेंट जॉब में लाभ देगा। व्यवसाय में कुछ नए कार्य करने का समय है। कन्या राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय -मङ्गल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग --नीला व आसमानी।

शुभ अंक --05 व 08

तुला

राशि स्वामी शुक्र भाग्यभाव में रहकर बिजनेस वर्क में प्रगति देगा। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा अन्न का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक --07 व 08

वृश्चिक

राशि स्वामी मङ्गल सप्तम दाम्पत्य जीवन मे तनाव दे सकता है। संतान की शिक्षा को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। जॉब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

शुभ अंक -06 व 08

धनु

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वादश गोचर कर रहे हैं। जॉब व बिजनेस में प्रगति से खुश रहेंगे। प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें। पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 03

मकर

पंचम गुरु व शुक्र खष्ठम है। व्यवसाय वृद्धि के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस मैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी। जमीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नीले रंग के कम्बल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 07

कुंभ

पंचम शुक्र व बुध जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। परिवार में किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं। बात चीत से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --आसमानी व बैगनी।

शुभ अंक --05 व 06

मीन

आज चन्द्रमा भाग्यभाव में मङ्गलमय रहेगा। जॉब अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा । जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग --लाल व सफेद ।

शुभ अंक --01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article