अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 20 June 2024: जानिए किस समय किया जाएगा प्रदोष व्रत का पारण और क्या होगा राहुकाल का समय, पढ़ें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 20 June 2024 (आज का पंचांग 20 जून 2024): आज बुध प्रदोष व्रत का पारण किया जाएगा। आज के दिन सुबह के 7 बजकर 50 मिनट कर त्रयोदशी तिथि रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। यहां पढ़ें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 20 June 2024 (आज का पंचांग 20 जून 2024): आज के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा। इसके साथ ही आज शाम के 6 बजकर 11 मिनट के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र हो जाएगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। आज के दिन राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहने वाला है। आज के दिन साउथ दिशा में यात्रा करने से बचें। आज के दिन इस दिशा में दिशा शूल रहेगा। अब पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 20 June 2024 (आज का पंचांग 20 जून 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-ज्येष्ठ ,शुक्ल पक्ष

तिथि- त्रयोदशी 07:50am तक फिर चतुर्दशी

व्रत-साप्ताहिक गुरुवार व्रत

दिन-गुरुवार

सूर्योदय-05:23am

सूर्यास्त-07:17 pm

नक्षत्र- अनुराधा 06:11pm तक फिर ज्येष्ठा

चन्द्र राशि- वृश्चिक स्वामी- -मङ्गल

सूर्य राशि- मिथुन ,स्वामी -बुध

करण- तैतिल 08 am तक पुनः गरज

योग- साध्य 08:25 pm तक फिर शुभ

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:58am से 12:42 pm

2विजय मुहूर्त-02:28pm से 03:24 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:45 pm से 07:07 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:12am से 05:07am तक

5अमृत काल-06:08am से 07;57am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53 से 12:45 तक रात्रि

संध्या पूजन-06:51pm से 07;50pm तक

दिशा शूल -साउथ दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

क्या करें-भगवान विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का व्रत रहें। माता लक्ष्मी जी की उपासना भी करें। मन्दिर में भगवान श्री कृष्ण जी का दर्शन करें। आज धार्मिक पुस्तकों सहित सप्त अन्न दान का बहुत महत्व है। उपवास फलाहार या जैसा आपका स्वास्थ्य हो, वैसा ही होगा।घर मे पूजित ठाकुर जी व लड्डू गोपाल जी को तुलसी दल अर्पित करें।भगवान राम व कृष्ण के नाम का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें।किसी भी मंदिर परिसर में नीम, बेल ,आम व पीपल का पेड़ लगाएं।आज जल दान का भी बहुत महत्व है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मन्दिर में भंडारा भी करवा सकते हैं। गो माता को केला व पालक खिलाएं। चिड़ियों को दाना पानी दें।चने की दाल का दान करें। मंदिर में घण्टा व पुष्प चढ़ाएं।

क्या न करें- गुरु व माता-पिता की किसी बात की अवज्ञा मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article