Aaj Ka Rashifal 20 January 2025: आज का दिन मेष राशि वालों को थोड़ी टेंशन दे सकता है। करियर से जुड़े फैसले आपको सोच समझकर लेने होंगे। तो वहीं वृषभ राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए ये दिन शुभ रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। लेकिन आपको आज अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। नहीं तो आपका अपने नजदीकी रिश्तेदार से वाद-विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। आज आपको कोई रूका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। चलिए अब जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 20 January 2025
मेष- मंगल व चन्द्रमा बिजनेस में रुकावट को लेकर परेशान कर सकते हैं। घर में सब बेहतर व अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें। आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष-बिजनेस में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। व्यवसाय में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें।शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा । आज का शुभ अंक --05 व 07
मिथुन-आज का दिन छात्रों के करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जाँब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --कम्बल दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। आज का शुभ अंक -07 व 08
कर्क-जॉब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। चन्द्रमा तृतीय गोचर में शुभ है।सन्तान से आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --विष्णु उपासना करते रहें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग -पीला व लाल।
सिंह- चन्द्रमा द्वितीय व गुरु दशम हैं। व्यवसाय में संघर्ष था, अब मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। तनाव की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय --अन्न व कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग -लाल व पीला। आज का शुभ अंक --05 व 08
कन्या- आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं, अपने वर्क दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।शुभ रंग --नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक -03व 07
तुला- शुक्र व बुध व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से लाभान्वित करेंगे। चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। स्वास्थ्य को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है।जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --ज्यादा यात्रा से बचें। कम्बल का दान करें। श्री सुंदरकांड का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --07 व 08
वृश्चिक-मंगल अनुकूल है। एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में वृद्धि करेंगे। धार्मिक आनन्द से मन खुशियों से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ में बीपी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। विष्णु जी की 04 परिक्रमा व पिता के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --04 व 08
धनु- गुरु खष्ठम व चन्द्रमा दशम है। धन का व्यय होगा। बेवजह यात्रा से बचिए। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान भी करें। शुभ अंक --04 व 06 आज का शुभ रंग --पीला व सफेद
मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा कन्या राशि यानी नवम, भाग्य भाव में है। जॉब प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा। आप धार्मिक व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको तुलसी दल अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ अंक -07 व 08। आज का शुभ रंग -नीला व बैगनी
कुम्भ- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम है। आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय ---भगवान शंकर जी के मंदिर जाएं व कम्बल दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है। शुभ रंग --नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक --05 व 08
मीन- गुरु राशि स्वामी होकर तृतीय गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा सप्तम है। बिजनेस अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। आज का उपाय --कम्बल का का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --01 व 09
वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
