Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 19 January 2025: आज 19 जनवरी, 2025 माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। ये दिन मिथुन राशि वालों की जॉब के लिए सफलता वाला टाइम है, वहीं वृष राशि वालो को भी जॉब में नए दायित्व मिलने की संभावना है। एकतरफ जहां सिंह राशि वाले अपनी लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जा सकते हैं तो कुम्भ राशि वालों का कई दिनों से रुका कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। आइये जानते हैं अन्य राशियों का कैसा रहेगा पूरा दिन।
1) मेष
चन्द्रमा कन्या राशि यानी खष्ठम गोचर में हैं। गुरु द्वितीय व शनि एकादश हैं। जॉब में कई रुके कार्य बनेंगे। रुके व्यावसायिक प्रोजेक्ट पूर्ण करें। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें, स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन स्वप्न सम्मिलित होंगे। लव लाइफ में मधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय- विष्णु जी की उपासना करें। शिवलिंग पर बेलपत्र व शहद अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए कनकधारास्तोत्र व श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 03 व 09
2) वृष
चन्द्रमा पंचम करियर में सफलता दे सकता है। जॉब में कुछ नए दायित्व मिलने की सम्भावना है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय- हनुमान जी की पूजा करते रहें। उड़द व कम्बल का दान करें।
शुभ अंक- 05 व 07।
शुभ रंग- सफेद व हरा
3) मिथुन
चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में हैं। जॉब के लिए सफलता वाला टाइम है। किसी भी ऑफिस डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप जमीन में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय- ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 02 व 03
4) कर्क
जॉब में विवाद की सम्भावना है। जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस देने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रहा है। चन्द्रमा तृतीय हैं। पॉलिटिक्स से सम्बंधित जातक सफल रहेंगे। हेल्थ को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय- शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल, शहद व दही अर्पित करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक- 03 व 09।
शुभ रंग- लाल व पीला
5) सिंह
चन्द्रमा कन्या राशि यानी द्वितीय गोचर व सूर्य खष्ठम रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। अपने करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय- कम्बल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- पीला व सफेद।
शुभ अंक- 04 व 08
6) कन्या
जॉब में नित नई सफलता व आपकी फ्यूचर प्लाइनिंग चमत्कारिक है। चन्द्रमा आज इसी राशि में है। आपको हेल्थ का भी ख्याल रहता है। टाइम मैनेजमेंट व सिस्टेमैटिक वर्क प्रोग्रेस तकनीक ही आपको सफल करती है। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए और मेहनत करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय- कम्बल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री सूक्त उपासना करें।
शुभ रंग- सफेद व नीला।
शुभ अंक- 04 व 08
7) तुला
जॉब में प्रोग्रेस है। चन्द्रमा द्वादश है। न्यू बिजनेस डील को लेकर प्रयासरत रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय- श्री विष्णु उपासना करें।
शुभ अंक- 03 व 06।
शुभ रंग- नीला व सफेद
8) वृश्चिक
मङ्गल व गुरु शुभ हैं। जॉब को और बेहतर करने में प्रयासरत रहेंगे। आध्यात्मिक सतसंग से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। तिल व उड़द का दान करते रहें।
शुभ अंक- 07 व 08।
शुभ रंग- लाल व पीला
9) धनु
करियर में नित नयी सफलता है। चन्द्रमा सप्तम है। कफ जनित रोगों को लेकर परेशान रहेंगे। सूर्य द्वादश हैं। जॉब में कार्यों के तनाव से डिस्टर्ब रह सकते हैं। व्यावसायिक सफलता खुश करेगी।
आज का उपाय- शिवलिंग को दूध व मधु सपर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
शुभ अंक- 02 व 06
10) मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा खष्ठम है। जॉब को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। छात्र अध्ययन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। बिजनेस में प्रोग्रेस थोड़ा स्लो रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर के पेशेन्ट ध्यान दें।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पारिवारिक उन्नति के लिए शिवलिंग को गंगा जल व मधु अर्पित करें। प्रेम में विश्वास बनाए रखें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग- नीला व सफेद।
शुभ अंक- 04 व 08
11) कुम्भ
व्यवसाय को लेकर खुश रह सकते हैं। चन्द्रमा पंचम व गुरु चतुर्थ है। कई दिनों से रुका कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से करें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सायंकाल कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 04 व 06
12) मीन
गुरु तृतीय व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। कभी-कभी आपका भाग्य कुछ कार्य एकाएक कर देता है, आज वही बात जॉब को लेकर रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर संग सुखद यात्रा संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। सांयकाल उसके साथ डिनर पर जाएं ।
आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। कम्बल दान करें।
शुभ रंग- लाल व सफेद।
शुभ अंक- 02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
