Aaj ka Rashifal 20 February 2025: इस राशि का ऑफिस में हो सकता है झगड़ा तो इस राशि की तबीयत बिगड़ने के हैं आसार, यहां पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 February 2025 (आज का राशिफल): आज गुरुवार के दिन मेष राशि वालों का ऑफिस में झगड़ा हो सकता है, वहीं वृष राशि वालों को भी वाणी पर संयम रखने की है जरूरत। सिंह राशि के जातकों को भगवान शिव की उपासना करने की जरूरत है। यहां पढ़ें अन्य राशियों का हाल।

aaj ka rashifal 20 february 2025 in hindi

aaj ka rashifal 20 february 2025 in hindi

Aaj ka Rashifal 20 February 2025 (आज का राशिफल): आज का दिन कुछ राशियों के लिए मंगलकारी है तो कुछ राशियों को चिंता करने की जरूरत है। मेष राशि वालों को खासतौर से ऑफिस में गुस्सा नहीं करना है तो वृष राशि वालों को भी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। कर्क राशि वाले अगर जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। यहां से आप अपना पूरा राशिफल देख सकते हैं।

Horoscope Of 12 Zodiac Signs Today-

1) मेष- सूर्य एकादश व चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। द्वितीय गुरु व एकादश शनि बिजनेस के लिए अनुकूल हैं । व्यावसायिक उन्नयन का समय है। जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ मे अब बहुत महत्वपूर्ण समय है। स्वास्थ्य के लिए बेहतर गोचर है। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -लाल व पीला।आज का शुभ अंक - 03 व 09

2) वृष- चन्द्रमा सप्तम व गुरु इसी राशि में है।जाँब में पद परिवर्तन की सम्भावना है।शनि दशम है। कर्म शुभ है।अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें।मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें। शुभ रंग - नीला व हरा।शुभ अंक - 04 व 08

3) मिथुन- खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख सम्बंधित कोई बड़ा कार्य करवा सकता है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है।जाँब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फल दान करें।शुभ रंग - आसमानी व हरा।शुभ अंक -04 व 06

4) कर्क- चन्द्रमा इसी राशि से पँचम में व गुरु वृष में हैं। शनि अष्टम है।बिज़नेस में संघर्ष हैं।जाँब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं।अभी बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद मन चाही सफलता नहीं मिल रही है।यदि आप जाँब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है।विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं। मसूर का दान करें।शुभ रंग - बैगनी व हरा।शुभ अंक -03 व 09

5) सिंह- चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है।शनि सप्तम व गुरु वृष में है।जाँब में खुशी है।व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस को और बेहतर करें। लव लाइफ व अपने कर्म में टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें।छात्र सही दिशा में अध्ययन करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।चावल व शक्कर का दान श्रेष्ठ दान है।असत्य मत बोलें।भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।शुभ रंग - नारंगी व हरा।शुभ अंक - 01 व 03

6) कन्या- चन्द्रमा तृतीय व शनि खष्ठम मङ्गलमयहै।व्यवसाय में रुके कार्यों की पूर्णता के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है ,यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।तिल का दान करते रहेंगे।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें। शुभ रंग - हरा व सफेद। शुभ अंक - 05 व 09

7) तुला- द्वितीय चन्द्रमा जाँब में प्रगति के लिए मङ्गलमय हैं। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।लव लाइफ में समय देना होगा।तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।असत्य बोलने से बचें। शुभ रंग - नीला व आसमानी।शुभ अंक - 07 व 09

8) वृश्चिक- आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व गुरु जाँब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय करवा सकते हैं। जाँब को लेकर पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।कर्क व सिंह राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ अंक - 05 व 08

9) धनु- गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वादश हैं।आज धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। व्यवसाय में बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा लेकिन अपने दायित्व को बेहतर करें।अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है। आज का उपाय - भगवान गणेश जी को दूर्वा व मोदक सपर्पित करें।इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग - नारंगी व लाल।शुभ अंक - 05 व 07

10) मकर- द्वितीय शनि व एकादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। शुक्र व मङ्गल परिवार के सुख में लाभ देगा। सायंकाल तक धार्मिक यात्रा संभावित है।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पंचम गुरु सन्तान को लाभ देगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व तिल का दान फलदायी है।शुभ रंग - नीला व हरा।शुभ अंक - 04 व 08

11) कुम्भ- दशम स्थान का चन्द्रमा व चतुर्थ गुरू परिवार में बड़ी सफलता दे सकता है।स्टूडेंट्स कॅरियर में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं।जाँब में नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे।किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।खान पान पर ध्यान दें।योग करते रहें। आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग- बैगनी व हरा।शुभ अंक --01 व 02

12) मीन- चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।द्वादश शनि व तृतीय गुरु आपकी व्यवसायिक प्रगति को अब सही दिशा में पहुचायेंगे।स्वास्थ्य सुख में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बड़े आर्थिक लाभ के संयोग बन सकते हैं। आज का उपाय- हनुमान बाहूक का पाठ करें। आज का शुभ रंग- लाल व पीला। शुभ अंक- 02 व 09

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited