Aaj ka Rashifal 2 April 2025 (आज का राशिफल 2 अप्रैल 2025): आज चैत्र नवरात्रि के पावन दिन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग देखने को मिल रहा है। चतुर्थ दिवस पर चंद्रमा, सूर्य, गुरु और शनि के गोचर का प्रभाव कुछ राशियों को अत्यधिक शुभ फल देने वाला है, जबकि कुछ राशियों के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। विशेष रूप से मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए ये दिन सफलता और उन्नति लेकर आ सकता है। व्यवसाय, नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज के दिन कुछ राशियों के लिए भाग्य का विशेष सहयोग रहेगा, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए ये समय विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है, जबकि जॉब और व्यापार में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, कुछ राशियों को वाणी और व्यवहार में संयम रखने की जरूरत होगी ताकि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संतुलन बना रहे। राशियों से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए यहां देखें 2 अप्रैल 2025 का राशिफल।
आज का राशिफल 2 अप्रैल 2025 (Aaj ka Rashifal 2 April 2025)
मेष - नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर चंद्रमा मिथुन राशि का तृतीय होकर घर -परिवार के लिए बहुत बेहतर है। व्यवसाय में सफलता प्राप्ति का दिवस है। अब जॉब में प्रोमोशन के लिए भी प्रयास करें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।
- आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। तिल व उड़द का दान करें।
- शुभ रंग - नारंगी व लाल।
- शुभ अंक - 01 व 09।
वृष - नवरात्रि का चतुर्थ दिवस मंगलमय है। चंद्रमा द्वितीय, शनि कुंभ व इस राशि में गोचर करते गुरु छात्रों के लिए शुभ हैं। आज का दिन कॅरियर में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की संभावना है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
- आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना श्रेयस्कर है।
- शुभ रंग - सफेद व हरा।
- शुभ अंक - 04 व 08।
मिथुन - आज बिजनेस व जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। चंद्रमा इसी राशि में व शनि नवम यानी भाग्य भाव में है। जॉब में प्रोमोशन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि सभी स्थितियां अनुकूल हैं। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग - बैंगनी व हरा।
- शुभ अंक - 04 व 08।
कर्क - चंद्रमा व्यय भाव में रहकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। शुक्र बिजनेस को सफल करेगा। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर, बैंकिंग व स्टील सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
- आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ और तिल व चावल का दान करें।
- शुभ रंग - नारंगी व पीला।
- शुभ अंक - 01 व 02।
सिंह - सूर्य मीन राशि में व गुरु कर्म भाव में है। चंद्रमा एकादश गोचर कर रहा है। कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। मेष राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में तनाव से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें।
- आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 09।
कन्या - सूर्य सप्तम व चंद्रमा दशम है। जॉब में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। व्यवसाय में भी सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
- आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ तथा सप्त अन्न का दान करें। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
- शुभ रंग - नीला व बैंगनी।
- शुभ अंक - 04 व 09।
तुला - नवम चंद्रमा व वृष के गुरु बिजनेस को लेकर खुश रखेंगे। शनि व चंद्र गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवा मेहनत करें। लव लाइफ में आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। योग व ध्यान करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग - नीला व बैंगनी।
- शुभ अंक - 04 व 06।
वृश्चिक - अष्टम चंद्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं हैं। अचानक धन व्यय होगा। परिवार संग कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा, जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
- आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ व सात अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 04 व 08।
धनु - घर में खुशियों का माहौल होगा। चतुर्थ सूर्य, षष्ठम गुरु व सप्तम चंद्रमा जॉब में सफलता देगा। सफलता भरा दिवस रहेगा। स्टूडेंट्स स्टडी को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।
- आज का उपाय - महामृत्युंजय महा मंत्र का जप करें।
- शुभ अंक - 02 व 09।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
मकर - इस राशि से तृतीय सूर्य, पंचम गुरु व षष्ठम चंद्रमा जॉब के लिए शुभ है। व्यवसाय अब बेहतर होगा। आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
- आज का उपाय - चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक - 04 व 07।
कुंभ - द्वितीय सूर्य व पंचम चंद्रमा कॅरियर में बड़ा लाभ दे सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से खुश रह सकते हैं। पारिवारिक विवादों को प्रेम से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
- आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
- शुभ रंग - सफेद व लाल।
- शुभ अंक - 07 व 08।
मीन - सूर्य इसी राशि में तथा चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। जॉब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। सुखद यात्रा होगी।
- आज का उपाय - नवरात्र में माता दुर्गा के 108 नाम का नियमित जप करें।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
- शुभ अंक - 02 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
