Aaj Ka Rashifal 19 December 2024: ज्योतिष अनुसार मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं वृषभ राशि के जातकों के लिए ये दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। लेकिन हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। चलिए आपको बताते हैं आज का दैनिक राशिफल विस्तार से।
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024
मेष- गुरु द्वितीय व चन्द्रमा कर्क यानी चतुर्थ भाव में है। पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा।छात्र करियर में सफल रहेंगे, न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें। आज का उपाय -- सूर्य उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -01 व 03
वृष- चन्द्रमा तृतीय भाव में है। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। क्रोध से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --02 व 09
मिथुन-आज का दिन द्वितीय चन्द्रमा व्यवसाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला।आज का शुभ अंक -03 व 08
कर्क-चन्द्रमा इसी राशि में, गुरु वृष लेकिन कुम्भ का शनि गोचर होने के कारण जॉब प्रोग्रेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें व अन्न दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -05 व 07
सिंह --सूर्य पँचम हैं। द्वादश चन्द्रमा व सप्तम गुरु गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। परिवार में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।आज का उपाय --सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --04 व 07
कन्या- चन्द्रमा एकादश व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जॉब में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फैमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें। आज का उपाय --श्री सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व आसमानी। आज का शुभ अंक -04 ब 07
तुला- गुरु अष्टम व सूर्य तृतीय हैं। चन्द्रमा दशम शुभ है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --बहुत ज्यादा व्यय से बचें। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 08
वृश्चिक- गुरु सप्तम,चतुर्थ शनि व नवम चन्द्रमा धन में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से दिन आनन्द से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय -- माता -पिता के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। चावल का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --01 व 03
धनु- शनि तृतीय ,गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। सूर्य इसी राशि में हैं। रुके धन का आगमन होगा। फैमिली में विवादों से बचिए। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान भी करें। शुभ अंक --05 व 06। आज का शुभ रंग --लाल व सफेद
मकर- गुरु पँचम,शनि द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ अंक -03 व 06 आज का शुभ रंग -लाल व हरा
कुम्भ- सूर्य धनु में है। गुरु द्वितीय ,शनि इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम हैं। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है। शुभ रंग --हरा व बैगनी। आज का शुभ अंक --05 व 08
मीन- सूर्य दशम , शनि द्वादश ,गुरु तृतीय व चन्द्रमा पंचम गोचर में है। छात्रों का करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में अति भावुकता से बचें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें। भगवान विष्णु उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ रंग --पीला व सफेद। आज का शुभ अंक --02 व 03
वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
