Aaj Ka Rashifal 14 February 2025: मेष राशि वालों की करियर लाइफ के लिए तो आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन लव लाइफ में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं वृषभ राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। शुक्र देव की कृपा से आपकी प्रेम लाइफ भी अच्छी रहेगी। आज अपने साथी को कोई न कोई खास गिफ्ट जरूर दें। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ के लिए आज का दिन बढ़िया है। लेकिन कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में आज तनाव रह सकता है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।
Aaj Ka Rashifal 14 February 2025
मेष-चन्द्रमा पंचम रहकर स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। जॉब के लिए भी समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---श्री हनुमान बाहुक का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --02 व 09
वृष-बिजनेस में सफलता है। जॉब में नवीन पद की सम्भावना है, ऑफिस में वाद विवाद से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला शुभ अंक --04 व 07
मिथुन-सूर्य कुम्भ व चन्द्रमा सिंह राशि में हैं। छात्रों के लिए यह समय कर्म करने वाला है। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---श्री गणेश जी की उपासना करें।तिल का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --05 व 08
कर्क--राशि स्वामी चन्द्रमा द्वितीय व गुरु एकादश गोचर में है। जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। जॉब में लगातार डेडिकेशन से लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय ---हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग ---लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 06
सिंह-राशि स्वामी सूर्य सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस वर्क में प्रोग्रेस सम्भावित है। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --- ऋग्वैदिक श्री सूक्ततम की 16 ऋचाओं का पाठ करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी।।आज का शुभ अंक--01 व 03
कन्या- राशि स्वामी बुध व शुक्र वित्तीय लाभ देंगे। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। लव लाइफ बेहतर है। आज का उपाय --- श्री संकट मोचन हनुमानाष्टक का 11 बार पाठ करें।उड़द व काली मिर्च का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --03 व 06
तुला- शुक्र वित्त लाभ देंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गेंहू का दान करें।शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक ---04 व 08
वृश्चिक-जॉब में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक --04 व 08
धनु- आज बिजनेस में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक --02 व 03
मकर-जॉब में स्ट्रगल है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर करें, सामंजस्य बढ़ाएं। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में विवाह की बात घर में होगी।मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान सहायक है। शुभ अंक -नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक -04 व 07
कुम्भ-बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट की प्राप्ति से खुश रह सकते हैं। जॉब में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।शुभ रंग -हरा व नीला। आज का शुभ अंक --01 व 02
मीन-छात्रों के करियर में सफलता है। जॉब में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । घर के वास्तु दोष को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। विद्वानों का योगदान रहेगा। आज का उपाय ---महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। उड़द का दान शुभ है।आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
