टी20 को बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है, लेकिन शुक्रवार को गाबा में कुछ ऐसा हुआ जिसने इस धारणा को बदल कर रख दिया। गाबा में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ऐसा दबदबा बनाया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम 16.5 ओवर में 108 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के दुर्दशा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पूरा नहीं कर पाए। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन फाइफर लिया।
जेमी ओवर्टन ने रचा इतिहास
जेमी ओवर्टन ने 4 ओवर की गेंदबाजी में केवल 12 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इस स्पेल के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से फाइफर लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं, इससे पहले सैम करन ने इंग्लैंड के लिए यह कारनामा किया था। उन्होंने 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। जेमी ओवर्टन इंग्लैंड के पहले दाएं हाथ के गेंदबाज हैं जिन्होंने फाइफर लिया।
घर पर ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे कम स्कोर है। घर में तो यह ऑस्ट्रेलिया का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 रन बनाए थे। टी20 में ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर 79 रन है। 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम 79 रन पर ढेर हो गई थी। गाबा के मैदान पर भी यह किसी टीम का सबसे कम स्कोर है।
तीसरे गेंदबाज बने ओवर्टन
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो ओवर्टन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। मोहम्मद नवाज ने लाहौर में 18 रन देकर 5 विकेट जबकि श्रीलंका के अजंथा मेंडिस ने 2011 में 16 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
