राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 January 2025: रविवार के दिन इन पांच राशियों को मिलेगा करियर में लाभ, जानें सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 12 January 2025: आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं वृष राशि वालों को शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 12 January 2025: रविवार के दिन मेष राशि के जातक जॉब प्रोमोशन के प्रयास में सफल रहेंगे। मिथुन राशि के जातक जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन सिंह राशि वाले जॉब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। धनु राशि गुरु व चन्द्रमा धन का आगमन कराएंगे। बेवजह यात्रा से बचिए। वृश्चिक राशि हेल्थ में बीपी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कुंभ राशि बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। मीन राशि वालों को हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

तृतीय चन्द्रमा व नवम गुरु बिजनेस में रुकावट को समाप्त करेंगे। करियर में सब बेहतर होगा। जॉब प्रोमोशन के प्रयास में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय - माता सरस्वती जी की उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -02 व 09

वृष

शुक्र जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना दे सकता है। जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा भाग दौड़ से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -भगवान शंकर जी की पूजा करते रहें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा ।

आज का शुभ अंक -04 व 06

मिथुन

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु द्वादश हैं। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व कम्बल दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

आज का शुभ अंक -05 व 08

कर्क

चन्द्रमा व्यय भाव में व गुरु एकादश शुभ हैं। जॉब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है।बिजनेस में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करते रहें। कम्बल दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल

सिंह

सूर्य नवम है। चन्द्रमा एकादश शुभ हैं। व्यवसाय में संघर्ष था ,अब मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जॉब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -अन्न व कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्य उपासना करें।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 03

कन्या

जॉब में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। दशम चन्द्रमा व चतुर्थ सूर्य फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आपसे बखूबी करवा सकते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें । तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक -03व 05

तुला

व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। वृष के गुरु व मिथुन के चन्द्रमा इस राशि के जातकों को लाभ देंगे। करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -ज्यादा यात्रा से बचें। तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग -नीला व हरा।

आज का शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक

मंगल मंगलमय फल देंगे। अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेंगे। दिन धार्मिक यात्रा से खुशियों से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ में बीपी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक -05 व 08

धनु

सूर्य इसी राशि में हैं। गुरु व चन्द्रमा धन का आगमन कराएंगे। बेवजह यात्रा से बचिए। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। तिल का दान भी करें।

शुभ अंक -04 व 06

आज का शुभ रंग -नारंगी व सफेद

मकर

गुरु व चन्द्रमा जॉब पहले से बेहतर करेंगे। आप धार्मिक व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको तुलसी दल अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक -04 व 07।

आज का शुभ रंग -नीला व सफेद

कुम्भ

चन्द्रमा पंचम व शनि इसी राशि में हैं। आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं । कम्बल दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।

शुभ रंग -सफेद व बैगनी।

आज का शुभ अंक --06 व 08

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा चतुर्थ शुभ हैं। बिजनेस अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें।

आज का उपाय -तिल व कम्बल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article