Aaj Ka Rashifal 12 February 2025: वृषभ राशि वाले आज नौकरी में विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कर्क राशि वालों को कई दिनों से रुका धन प्राप्त होगा। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल 12 फरवरी 2025 (Aaj Ka Rashifal 12 February 2025)
मेष-07:35 pm के बाद चन्द्रमा पंचम गोचर करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -पीला व लाल । शुभ अंक--03 व 09
वृष-चन्द्रमा आज के दिन बिजनेस में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का नवीन अवसर दे सकता है। असत्य से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। यात्रा सुखद होगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान हितकर है। शुभ अंक --05 व 09, शुभ रंग -सफ़ेद व हरा
मिथुन-आज का दिन बिजनेस लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। 07:35 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय गोचर करेंगे। करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में असत्य से बचें। आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें। शुभ अंक --01 व 03। शुभ रंग --हरा व नीला
कर्क-कई दिनों से रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। चन्द्रमा इसी राशि में है। बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय ---श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक --03 व 09
सिंह-07:35 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु दशम रहेंगे। परिवार में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा।उच्चाधिकारियों का सहायता मिलेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।गुड़ व गेंहू का दान करें। शुभ अंक --01 व 03। शुभ रंग -पीला व बैगनी
कन्या-चन्द्रमा द्वादश रहेंगे। व्यावसायिक डील बेहतर रहेगा जाँब में पद या स्थान परिवर्तन के चांसेज हैं।आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।जाँब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।हेल्थ बेहतर होना चाहिए।आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ व तिल का दान करें।शुभ रंग --बैगनी व नीला।शुभ अंक--02 व 06
तुला-07:35 pm के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे। शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र वित्तीय व प्रबंधकीय जॉब में प्रगति का कारक ग्रह है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग--नीला व हरा। शुभ अंक ----05 व 08
वृश्चिक--घर में प्रसन्ता का वातावरण होगा व सफलता से मन खुश रहेगा। मंगल व गुरु जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी कर देंगे। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग--नारंगी व सफेद। शुभ अंक-03 व 05
धनु-आप कर्म के हिसाब से बिजनेस में सफल नहीं हो पा रहे हैं। गुरु खष्ठम है।चन्द्रमा 07:35 pm के बाद नवम हैं। कुंडली के भाग्यस्वामी को और बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --मन्दिर में बेल का पेड़ लगाएं। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग -लाल व पीला। आज का शुभ अंक -04 व 08
मकर-शनि द्वितीय व चंद्रमा अष्टम है। बिजनेस में किसी नवीन वर्क को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 07
कुम्भ- 07:35 pm के बाद चंद्रमा सप्तम है। जॉब में आशातीत सफलता है। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 08
मीन-जॉब में प्रगति है।07:35 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम रहेगा। बिजनेस में बहुत दिनों से रुके प्रमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ घण्टे बाहर निकलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय --श्री आदित्यह्रदय स्तोत्रम का 03 बार पाठ करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व सफेद। शुभ अंक -03 व 08
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
