Aaj Ka Panchang 12 February 2025 In Hindi: पंचांग अनुसार आज माघ पूर्णिमा है। ये दिन गंगा नदी में स्नान के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। आज सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। माता जी के 32 नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। कम्बल के साथ वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। परिवार के सभी सदस्य एकसाथ बैठकर श्री रामचरित मानस का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।
आज का पंचांग 12 फरवरी 2025 (Aaj Ka Panchang 12 February 2025)
संवत---पिङ्गला
विक्रम संवत 2081
माह-माघ, शुक्ल पक्ष,पूर्णिमा
पर्व-परम पुण्यदायी माघ पूर्णिमा
दिवस -बुधवार
सूर्योदय-07:03am
सूर्यास्त-6:08pm
नक्षत्र- आश्लेषा
चन्द्र राशि - कर्क,स्वामी ग्रह-चन्द्रमा 07:35 pm तक फिर सिंह,स्वामी -सूर्य
सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि
करण- विष्टि
योग- सौभाग्य
12 फरवरी 2025 शुभ मुहूर्त (12 February 2025 Shubh Muhurat)
अभिजीत-12:13pm से 12:58 pm तक
विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:20pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक
अमृत काल-06:07am से 07:41am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:40से 12:22तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:08pm तक
दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक
