Aaj Ka Rashifal 11 November 2024: सोमवार के दिन मेष राशि के जातक के युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन सिंह राशि वालों को जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव रख सकते हैं। सोमवार के दिन वृश्चिक राशि के जातक बिजनेस में विवादों से बचें। कुंभ राशि वालों को राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। मीन राशि वालों को काम में तनाव हो सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।
मेष
एकादश चन्द्रमा मन को आत्मबल से परिपूर्ण करेंगे। द्वितीय गुरु छात्रों को मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। अपने बेहतर करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही इमोशन दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 09
वृष
दशम स्थान का चन्द्रमा व इस राशि के गुरु व्यवसाय के लिए शुभ है। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। वर्क लोड से बचें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। जॉब में आप कुछ विशेष कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय -गेंहू व उड़द का दान करें। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
मिथुन
गुरु द्वादश व चन्द्रमा नवम गोचर कर रहा है। छात्र अपने अध्ययन को टाइम मैनेजमेंट के साथ ठीक से करें। वाहन प्रयोग के प्रति अलर्ट रहें। जॉब प्रोग्रेस के लिए बेहतर समय है। टीचिंग आईटी व बैंकिग जॉब चेंज के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्थान परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
शुभ अंक -04 व 06
कर्क
चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गुरु वृष व शनि कुम्भ में इस राशि के लिए शुभ है। गुरु व चन्द्रमा जॉब प्रोमोशन के लिए शुभ हैं। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अभी करियर में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -गुड़ व तिल का दान करें।शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर अर्पित करें।
शभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक-05 व 06
सिंह
चन्द्रमा कुम्भ राशि में हैं। वृष का गुरु शुभ है। जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव रख सकते हैं। जॉब प्रोमोशन में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -तिल व उड़द का दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -05 व 07
कन्या
गुरु वृष तथा खष्ठम चन्द्रमा जॉब में उन्नति के लिए मङ्गलमय है। गुरु भाग्यभाव में हैं। शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब को लेकर सफल करेगा। कुछ नयी बिजनेस प्लानिंग आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चावल व तिल का दान करें। श्री सूक्त का नियमित पाठ करते रहें।
शुभ रंग-हरा व बैगनी।
शुभ अंक -02 व 07
तुला
पंचम चन्द्रमा स्टडी में प्रोग्रेस देगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आर्थिक लाभ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।मिथ्या अहंकार का त्याग करना होगा।खान पान में स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके श्री सूक्त का पाठ करें। क्रोध से बचें।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 07
वृश्चिक
चतुर्थ शनि,सप्तम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस में प्रगति का कारक है। वाहन व मकान क्रय करने का मन होगा। चन्द्रमा मङ्गलमय है। बिजनेस में विवादों से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
शुभ अंक -05 व 07।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद
धनु
स्वामी गुरु का खष्ठम गोचर शुभ है। चन्द्रमा तृतीय जॉब व बिजनेस में सफल करेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। शनि उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें व अन्न दान करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
चन्द्रमा इसी भाव से द्वितीय में है। बिजनेस में उच्चधिकारियों का सपोर्ट रहेगा। न्यू बिजनेस डील से जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की आर्थिक सहायता हेल्प करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -शिवलिंग को मधु गंगा जल व बेल पत्र अर्पित करें। सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -07व 08
कुम्भ
गुरु चतुर्थ,चन्द्रमा इसी भाव है। शनि इसी राशि में हैं।कुछ आफिस वर्क में बिजी रह सकते हैं। बड़े कार्य को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -05 व 08
मीन
गुरु तृतीय व चन्द्रमा द्वादश गोचर करके बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। छात्रों के लिए समय शुभ है। बिजनेस में नवीन उत्तरदायित्व से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नवीन कार्य सफलता तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद ।
शुभ अंक -04 व 07
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
