अध्यात्म

Bhishma Panchak Vrat Vidhi: कार्तिक के महीने में रखा जाता है भीष्म पंचक का व्रत, जानिए विधि और नियम

Bhishma Panchak 2024 Vrat Vidhi: भीष्म पंचक का व्रत कार्तिक महीने के अंतिम पांच दिनों में रखा जाता है। इस व्रत में पितामह भीष्म को याद किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं भीष्म पंचक की व्रत विधि और महत्व के बारे में।

Image

Bhishma Panchak

Bhishma Panchak 2024 Vrat Vidhi: हिंदू धर्म में भीष्म पंचक के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी तिथि से शुरू होता है और पूर्णिमा तिथि के दिन समाप्त होता है। ऐसे में इस साल भीष्म पंचक का व्रत 12 नवंबर 2024 से शुरू होगा और 15 नवंबर तक चलेगा। भीष्म पंचक व्रत का पालन पूरे पांच दिनों तक किया जाता है। इस व्रत के दौरान अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। इस समय में पितामह भीष्म को याद करके किया जाता है। इस व्रत को करने से संतान के सेहत अच्छी रहती है और साधक को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस व्रत की विधि के बारे में।

Bhishma Panchak 2024 Vrat Vidhi (भीष्म पंचक व्रत विधि)

  • भीष्म पंचक के व्रत की पहले दिन भगवान विष्णु के चरणों में कमल का फूल अर्पित करना चाहिए।
  • इस व्रत के दूसरे दिन आप भगवान विष्णु की जांघ पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
  • भीष्म पंचक के तीसरे दिन विश्वेश्वर व्रत भगवान की नाभि पर सुगंध चढ़ाना चाहिए।
  • इस व्रत के चौथे दिन भगवान के कंधे पर गुड़हल फूल अर्पित करें।
  • इस व्रत के पांचवें दिन भगवान के सिर पर मालती के फूल चढ़ाएं।

Bhishma Panchak Mantra (भीष्म पंचक मंत्र)

वसुनामवत्राय

संतनोरतमजया च

अर्घ्यम् ददामि भीष्मया

आजन्म ब्रह्मचारिणी

“ओम भीष्मः संतानव बिरह

सत्यवादी जितेन्द्रियः

अभीर्दभिर्वपतन

पुत्रपौत्रोचितम क्रियाम ”

Bhishma Panchak Mahatav (भीष्म पंचक महत्व)

भीष्म पंचक को विष्णु पंचक के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत बच्चे की सेहत के लिए रखना शुभ होता है। पूरे पांच दिन तक चलने वाले इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष की प्राप्ति के लिए भीष्म पंचक का व्रत किया जाता है। भीष्म पितामह ने मृत्यु शैय्या लेटे- लेटे इन पांच दिनों में पाण्डवों को हर चीज का ज्ञान दिया था। ये पांच दिन व्यक्ति के लिए बहुत मंगलकारी और शुभ माने जाते हैं।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article