राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 July 2024: गुरुवार के दिन इन राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत, सेहत का रखना होगा खास ख्याल

Aaj Ka Rashifal 11 July 2024: आज के दिन मेष राशि वालों को बिजनेस में इमोशन से बचना होगा। वहीं वृष राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल कैसा रहने वाला है।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 11 July 2024: गुरुवार के दिन वृष राशि के जातक को सेहत का खास ख्याल रखना होगा। मिथुन राशि वालों को जॉब में तनाव झेलना पड़ सकता है। आज के दिन कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। वृ्श्चिक राशि के जातक जॉब प्रोमोशन को लेकर चिंतित हो सकते हैं। गुरुवार के दिन मकर राशि के जातक जो बीपी के पेशेंट हैं उनको सावधानी बरतनी होगी। मीन राशि के जातक को आर्थिक सफलता मिल सकती है। आइए जानें सभी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

चन्द्रमा पंचम तथा एकादश शनि व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। बिजनेस में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स,आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

शुभ अंक --02 व 03

वृष

चतुर्थ चन्द्रमा व इस राशि के गुरु जॉब में प्रगति देंगे। मीडिया ,टीचिंग व फ़िल्म जॉब से सम्बंधित जातकों के लिए बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। स्टूडेंट्स पढ़ाई करें। मेष व मकर राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय - उड़द का दान करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक -04 व 06

मिथुन

चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। जॉब के लिए दिन तनाव पूर्ण रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

आज का उपाय -चावल व तिल का दान करें। शिव उपासना करें।

शुभ रंग--लाल व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 08

कर्क

द्वियीय चन्द्रमा व एकादश गुरु अनुकूल हैं। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। एकादश गुरु व शुक्र भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है।

आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

आज का शुभ अंक -02 व 03

सिंह

नवम मङ्गल इस राशि के चन्द्रमा व मिथुन के सूर्य लाभ देंगे। व्यवसाय में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे। कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान सूर्य जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी ।

शुभ अंक --02 व 09

कन्या

चन्द्रमा द्वादश है। द्वादश चन्द्रमा इमोशन देगा।वृष के गुरु भाग्य वृद्धि करेंगे। जॉब प्रोमोशन को लेकर सफल रहेंगे। आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान संकट से बचाएगा।

शुभ रंग-नारंगी व आसमानी।

आज का शुभ अंक -05 व 07

तुला

एकादश चन्द्रमा लाभ देंगे। बिजनेस को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

आज का शुभ अंक -04 व 07

वृश्चिक

राजनीतिज्ञ खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा से मन खुश रहेगा। मङ्गल खष्ठम व चन्द्रमा दशम है। जॉब प्रोमोशन को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। व्यवसाय में लाभ होगा। भावनाओं पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -माता-पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सभी ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

धनु

भाग्य भाव का चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ हैं। छात्र अपने कर्म को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। बिजनेस में किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय -सप्त अन्नं दान करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -02 व 09

मकर

पंचम गुरु छात्रों के लिए बेहतर तो अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए अशुभ है। बिजनेस में प्रगति संभावित है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें।

आज का उपाय -सूर्य उपासना आपकी सहायता करेगी।गुड़ का दान करें। धार्मिक यात्रा होगी।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ अंक -03 व 09

कुम्भ

सप्तम चन्द्रमा तथा इस राशि के शनि बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा नवम है। परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।योग करते रहें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी ।

आज का शुभ अंक -,03 व 08

मीन

खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं हैं। स्टूडेंटस अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आर्थिक सफलता से आप खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ अंक --02 व 09

शुभ रंग -नारंगी व सफेद

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article