Aaj Ka Rashifal 11 February 2025: आज मेष राशि वालों की लव लाइफ बढ़िया रहेगी। वृषभ राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपका घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से वाद-विवाद भी हो सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों के नौकरी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ भी शानदार रहेगी। कर्क राशि वाले आज किसी काम में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का राशिफल 11 फरवरी 2025 (Aaj Ka Rashifal 11 February 2025)
मेष- इस राशि से द्वितीय गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा अनुकूल है। जॉब वर्क का ख्याल रखें। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। बड़े भाई के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -02 व 09
वृष-गुरु अब इसी राशि में व चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। शुभ रंग -लाल व आसमानी। शुभ अंक -01 व 09
मिथुन- चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य अष्टम है। बिजनेस के लिए थोड़े सफलता वाला दिवस है। करियर में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ व गेंहू का दान करें। शुभ रंग -लाल व नीला। शुभ अंक -02 व 06
कर्क-चन्द्रमा इसी राशि में हैं। यदि आप लॉ या एम बी ए के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व सफेद। शुभ अंक -01 व 03
सिंह- चन्द्रमा द्वादश हैं। जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।आज का उपाय -सप्तअन्न व तिल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक -01 व 06
कन्या-आज का दिन व्यवसाय के लिए बेहतर है, पेंडिंग काम निपटाते रहें। गृह निर्माण की योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -भगवान शंकर जी की उपासना करें तथा उनको फल व गंगा जल अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व नीला, शुभ अंक -04 व 08
तुला--छात्र लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा दशम जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश करेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -05 व 09
वृश्चिक-धन का व्यय होगा। नवम चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ फल देंगे। पिता के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमानबाहुक पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -03 व 08
धनु-चन्द्रमा अष्टम आर्थिक लाभ देगा। धार्मिक सतसंग के आध्यात्मिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -07 व 08
मकर- शनि व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे। चन्द्रमा सप्तम जॉब में उन्नयन दे सकते हैं। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। धार्मिक पुस्तक पढ़ें। सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ-जॉब में प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा। चन्द्रमा खष्ठम व गुरु चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। किसी संत के आगमन व आशीर्वाद प्राप्त करने की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय --भगवान शंकर जी की उपासना करें। शुभ रंग -नीला व हरा।शुभ अंक -01 व 03
मीन-व्यवसाय को लेकर नया प्रस्ताव मिल सकता है। गुरु तृतीय व चन्द्रमा पँचम होकर स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। अध्ययन पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक-01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
