अध्यात्म

11 February 2025 Panchang In Hindi: पंचांग से जानिए माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त समय

11 February 2025 Panchang In Hindi: आज चतुर्दशी तिथि है। मंगलवार व्रत रहें। हनुमान जी की उपासना करें। गेंहू, मसूर व चावल का दान करें, मंगलवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री सुंदरकांड का पाठ करें। जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं।

Image

11 February 2025 Panchang In Hindi

11 February 2025 Panchang In Hindi: आज धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें। बजरंगबली जी की मन से उपासना करें। श्री रामचरित मानस के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। हनुमान जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। परिवार के सभी सदस्य एकसाथ बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी को पीपल के पत्ते की माला पहनाएं। श्री राम जय राम जय जय राम का मधुर संगीतमय संकीर्तन करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

आज का पंचांग 11 फरवरी 2025 (Aaj Ka Panchang 11 February 2025)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-माघ, शुक्ल पक्ष,चतुर्दशी

तिथि- चतुर्दशी 07 pm तक फिर पूर्णिमा

दिवस -मंगलवार

सूर्योदय-07:03am

सूर्यास्त-6:08pm

नक्षत्र- पुष्य 06:33 pm तक फिर आश्लेषा

चन्द्र राशि - कर्क,स्वामी ग्रह-चन्द्रमा

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण- वणिज07 pm तक फिर विष्टि

योग-आयुष्मान 09:07 pm तक फिर सौभाग्य

11 फरवरी 2025 शुभ मुहूर्त (11 February 2025 Shubh Muhurat)

अभिजीत-12:13pm से 12:58 pm तक

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:20pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक

अमृत काल-06:07am से 07:41am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:40से 12:22तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:08pm तक

11 फरवरी 2025 दिशा शूल (11 February 2025 Disha Shool)

उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

11 फरवरी 2025 अशुभ समय (11 February 2025 Ashubh Samay)

11 फरवरी को अशुभ समय राहुकाल सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article