Mimi Chakraborty Ties Knot: बंगाली सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मिमी चक्रवर्ती ने हाल ही में जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है। दरअसल, मिमी चक्रवर्ती शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने पार्टनर संग अपनी शादी रजिस्टर की। मिमी चक्रवर्ती ने शादी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जो देखते ही देखते खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं मिमी चक्रवर्ती की फोटोज पर-
मिमी चक्रवर्ती शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने गुपचुप शादी की। बंगाली एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें भी साझा कीं। अपनी पहली तस्वीर में दोनों रिंग फ्लॉन्ट करते दिखाई दिये।
मिमी चक्रवर्ती ने अपने हमसफर के साथ शादी रजिस्टर कराई। दोनों लीगल डॉक्युमेंट्स पर साइन करते दिखाई दिये। मिमी चक्रवर्ती ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में हार्ट शेप इमोजी लगाए।
मिमी चक्रवर्ती ने फैंस को शादी की जानकारी तो दे दी है। लेकिन अपनी फोटोज में मिमी ने अपने पार्टनर का चेहरा नहीं दिखाया। लेकिन कमेंट्स और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिमी चक्रवर्ती ने सिद्धार्थ दत्ता नाम के शख्स से शादी की है, जो कि एक मरीन इंजीनियर हैं।
मिमी चक्रवर्ती की शादी की तस्वीरें देख स्टार्स उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुभाश्री गांगुली, ओइंड्रिला सेन, विक्रम चटर्जी, पारनो मित्रा, ईशा साहा और अनंदिता बसु जैसे सितारों ने कमेंट कर मिमी चक्रवर्ती को बधाइयां दीं।
मिमी चक्रवर्ती ने फेमिना मिस इंडिया का हिस्सा बनकर खूब लाइमलाइट बटोरी। उन्होंने 2010 में 'चैंपियन' सीरियल के साथ डेब्यू किया था। मिमी चक्रवर्ती ने बंगाली टीवी शो और फिल्मों में खूब काम किया है।
एक्टिंग के अलावा मिमी चक्रवर्ती ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। 2019 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की टिकट से जाधवपुर सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि 2024 में मिमी चक्रवर्ती ने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था और दोबारा चुनाव नहीं लड़ीं।