राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 July 2024: बुधवार के दिन इन चार राशियों को रहना होगा सतर्क, लव लाइफ में बढ़ सकती है टेंशन

Aaj Ka Rashifal 10 July 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को अपने क्रोध पर संयम रखना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक लव लाइफ में विवाद हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 July 2024: बुधवार के दिन वृष राशि के जातक धन के व्यय को लेकर परेशान हो सकते हैं। उसी के साथ आज के दिन कर्क राशि वालों को उनका रुका हुआ धन का वापस मिल सकता है। तुला राशि के जातक जो बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग लाभान्वित होंगे। धनु राशि के जातक को जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज के दिन मकर राशि के जातक को जॉब में थोड़ा परेशान रहेंगे। मीन राशि के जातक को बिजनेस में नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

मेष

करियर में नवीन अवसरों का सुखद संयोग प्राप्त होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें थीं, जिसका समाधान आज हो जाएगा। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। यात्रा करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --लाल व पीला।

आज का शुभ अंक -02 व 09

वृष

जॉब में उन्नति है। बिजनेस में परिवर्तन का प्रयास करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। असत्य पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --गाय को केला खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग --सफेद व आसमानी।

आज का शुभ अंक --02 व 09

मिथुन

आज का दिन पॉलिटिक्स में कई नवीन अवसरों को देने वाला है,इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए अच्छा मौका रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक --04 व 07

कर्क

जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।

आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग --सफेद व नीला ।

आज का शुभ अंक --07 व 08

सिंह

राजनीतिज्ञों को कामयाबी मिलेगी। छात्र सफलता के लिए स्टडी व आत्मबल को मजबूत करे।बिजनेस और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक --05 व 09

कन्या

स्वास्थ्य सुख अब बेहतर है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत,सकारात्मक दिशा में कार्य करें। यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --शिवलिंग को जल व बेलपत्र अर्पित करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व नारंगी।

आज का शुभ अंक --06 व 08

तुला

बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग लाभान्वित होंगे। जॉब में स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक सतसंग आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। जॉब से खुश रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक --05 व 06

वृश्चिक

स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आत्मविश्वास को स्ट्रांग करें। मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --03 व 06

आज का शुभ रंग -पीला व लाल

धनु

रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंटस अध्ययन को और बेहतर करें। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ करें।तिल दान करते रहें।

शुभ अंक --02 व 03

आज का शुभ रंग --पीला व नारंगी

मकर

जॉब में थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। छात्र मेहनत बढ़ा दें। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व सफेद।

आज का शुभ अंक --07 व 09

कुम्भ

जॉब को लेकर तनाव व जॉब में कार्यों की अधिकता से बिजी रह सकते हैं। पारिवारिक एकता के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ अंक --05 व 06।

आज का शुभ रंग -हरा व नीला

मीन

व्यवसाय को लेकर परेशान रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा संभावित है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा के 07 पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग --नारंगी व हरा।

आज का शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article