1 July 2025 Rashifal (आज का राशिफल 1 जुलाई 2025): राशिफल अनुसार आज के दिन मेष राशि वालों के करियर में सफलता मिलेगी लेकिन बिजनेस में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। वृष वाले जातकों के लिए आज जाँब में प्रोमोशन की सम्भावना बन सकती है। मिथुन वाले लोग आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। वहीं मकर के जातकों की बिज़नेस में स्थिति पहले से बेहतर होगा। 03:35 pm के बाद धार्मिक यात्रा संभावित है। अगर आपको अपने दिन का हाल जानना है तो सभी 12 राशियों के जातक यहां से पूरा राशिफल पढ़ें-
Rashifal 1 July 2025, राशिफल 1 जुलाई 2025
मेष- 03:35 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम गोचर में रहेंगे। कॅरियर में सफलता का समय है। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। छात्र प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -पीला व लाल। आज का शुभ अंक - 03 व 09
वृष- आज जाँब में प्रोमोशन की सम्भावना है। 03:35 pm के बाद सवा दो दिन चन्द्रमा पँचम यानी शिक्षा भाव में शुभ गोचर करेंगे। बिजनेस में तनाव से बचें।अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें। शुभ रंग - सफेद व नीला। शुभ अंक - 04 व 07
मिथुन-आज का दिन 03:35 सायंकाल के बाद घर परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। जाँब परिवर्तन के लिए सवा दो दिन का प्रयास लाभप्रद रहेगा। जाँब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 08
कर्क-03:35 pm के बाद तृतीय चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे। जाँब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जाँब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग --लाल व हरा। शुभ अंक -03 व 09
सिंह-03:35 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय व गुरु -सूर्य एकादश रहेंगे। आप बिजनेस में किसी विशेष सफलता को लेकर खुश रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है। आज का उपाय --गुड़ व चावल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। विष्णु उपासना करते रहें।शुभ रंग -- लाल व पीला। शुभ अंक --01 व 03
कन्या-03:35 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। आपके लिए आज का दिवस व्यावसायिक कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपका कार्य बहुत सुंदर है यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। आज का उपाय -उड़द व चावल का दान करें। सप्त अन्न दान करते रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक --06 व 08
तुला- 03:35 pm के जाँब में नवीन कार्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --भगवान शंकर जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक- 03:35 pm के बाद द्वादश चन्द्रमा धार्मिक कार्य करेगा। जाँब परिवर्तन के निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। छात्र अगले स्टडी को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ अंक --06 व 08
धनु- 03 :35 pm के बाद जाँब को लेकर बहुत ही सीरियस व न्यू वर्क में संलग्न रहेंगे। पारिवारिक तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है। आज का उपाय - घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक --07 व 08
मकर-बिज़नेस में स्थिति पहले से बेहतर होगा। 03:35 pm के बाद धार्मिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। शनि की स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान फलदायी है। शुभ रंग --सफेद व हरा। शुभ अंक --03 व 08
कुम्भ- बिजनेस में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। 03:35 सांयकाल के बाद चन्द्रमा अष्टम है। जाँब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें। आज का उपाय - श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 01 व 02
मीन- बिजनेस में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुँचेगी। 03:35 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम रहेगा। कॅरियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। हैं। आज का शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
