राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2024: जुलाई का पहले दिन इन राशि वालों को झेलनी होगी मुसीबत, करियर को लेकर हो सकते हैं परेशान

Aaj Ka Rashifal 1 July 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को विवाद से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक के लिए आज का दिन जॉब में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 1 July 2024: चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। सूर्य,बुध तथा शुक्र मिथुन,गुरु वृष,मङ्गल मेष,शनि कुम्भ तथा राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मेष राशि के जातक किसी भी विवाद से बचें। आज के दिन कर्क राशि के जातक को आर्थिक उन्नति मिलेगी। वहीं तुला राशि के जातक विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज मकर राशि के जातक के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। मीन राशि के जातक बिजनेस में सफल हो सकते हैं। यहां जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

मङ्गल व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में अभी स्ट्रगल का टाइम है। किसी भी प्रकार के विवादों से बचें। स्टूडेंट्स, आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान गणेश जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।शुभ रंग --नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक --01 व 02

वृष

राशि स्वामी शुक्र द्वितीय व चन्द्रमा द्वादश हैं। आज का दिन बिजनेस के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें।सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --05 व 09

मिथुन

बुध इसी राशि में है। आज का दिन जॉब में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व नीला।

आज का शुभ अंक -05 व 08

कर्क

गुरु एकादश व चंद्रमा दशम है। करियर में उत्साहित रहेंगे। आर्थिक उन्नति का समय आ गया है।यदि आप जमीन में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

आज का शुभ अंक --04 व 08

सिंह

चन्द्रमा व मङ्गल भाग्य भाव में हैं। ऑफिस में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। कर्म का आलम्ब लें।

आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व हरा।

आज का शुभ अंक --07 व 08

कन्या

जॉब को लेकर नव उत्साह में रहते हैं। मित्रों की हेल्प आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे , आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय-श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक --04 व 08

तुला

गुरु अष्टम व चन्द्रमा सप्तम है। संतान के शिक्षा के प्रोग्रेस में आपका हर प्रयास अब सफल होगा। आर्थिक सुख में वृद्धि है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।लव लाइफ से खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें ।गुड़ व गेंहू का दान करें।

शुभ रंग --नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक --01 व 02

वृश्चिक

राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा खष्ठम है। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। मन आध्यात्मिक आनन्द से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।

आज का उपाय -अन्न दान से कष्ट दूर होता है। शुभ रंग --सफेद व लाल।

आज का शुभ अंक --05 व 09

धनु

चन्द्रमा व मङ्गल का पंचम गोचर शुभ है।आज सब अच्छा रहेगा। अपने उत्तरदायित्व को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। जॉब में करियर को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। गेंहू का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

आज का शुभ अंक --03 व 09

मकर

शनि द्वितीय व चन्द्रमा चतुर्थ है। आर्थिक उन्नति को लेकर सफल रहेंगे। छात्रों की स्टडी पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा । जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।

आज का उपाय --तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक --01 व 03

कुम्भ

चन्द्रमा तृतीय व शनि इसी राशि में है। घर के किसी निर्माण कार्य में अति व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप खुश रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें।प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।

आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना करें। गेंहू का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

का शुभ अंक --04 व 07

मीन

तृतीय गुरु व द्वितीय चन्द्रमा शुभ है। जॉब सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देगी। छात्र स्टडी प्लान को लेकर खुश रहेंगे। अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ करें,तिल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article