राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 17 दिसंबर 2022: दबाव में आकर कर सकते हैं गलती, सूझबूझ से फैसले लेने की जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 17, 2022, 01:20 AM IST

Aaj Ka Mithun Rashifal 17 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: आप लोगों के दबाव में आकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। ऐसे में आपको शांति दिमाग से सोच विचार करने की जरूरत है। क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला सिर्फ नुकसान ही देता है। इससे बचने की जरूरत है।

Image

Mithun Rashifal, 17 December 2022

Aaj Ka Mithun Rashifal 17 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – घर परिवार की खुशियों को बनाने के लिए आप अपनों की हर तरह से सहायता कर रहे हैं और इसका अच्छा असर यह हो रहा है की लोग भी आपके प्रति जागरूक हैं और जिंदगी का सुख और सुकून बना हुआ है। इसी अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपको अपनी बातों में भी मधुरता बनाए रखनी होगी।

क्या करें – अपनी सूझबूझ इस रूप से बनाए रखें की आप लोगों से जुड़े रहें। अगर निजी जीवन में सुख बना रहेगा तो कामकाज के क्षेत्र में भी आपकी अच्छाई हर रूप से बनी रहेगी जिसके चलते सफलता पाना आसान हो जाए।

क्या न करें – लोगों की मदद जरूर करें पर लोगों की बातों में न आएं और ना ही लोगों से बनते हुए दबाव की वजह से आप कोई गलत फैसला करते चले जाएं, खासकर पैसे से जुड़ा फैसला इस रूप से करें जिसमें आपकी सूझबूझ बनी रहे और आपसे कोई गलती न होती चली जाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को हर रूप से समझें क्योंकि जिंदगी का सुख बना रहे तो बहुत कुछ संभल जाता है, यहाँ तक की चुनौतियों को संभालना भी आसान होता चला जाता है। अपनों की जरूरतों को भी पूरा करना पड़ेगा पर अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखने के लिए भी आपको अपनों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।

काम और कारोबार – कामकाज को बढ़ावा देने के लिए आपको अपने कारोबारी रिश्तों को सुधारने की जरूरत पड़ेगी पर उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी यह होगा की आप कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह के मतभेद से बचे रहें। अप्रत्यक्ष रूप से पैसे से जुड़ा दबाव आपके काम की मुश्किलों को बढ़ा सकता है इसलिए आपको सतर्कता बनाए रखनी होगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article