Aaj Ka Mithun Rashifal 07 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) –अपनी कोशिशों को बहुत मजबूत करना होगा क्योंकि यह मुश्किलों भरा समय है. जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही अपने हालात को बेहतर करते चले जाएंगे. लोगों की नाराजगियां भी बनी हुई हैं, जिसके चलते आप अपने सख्त होते हुए विचारों को संभाल नहीं पा रहें.
Mithun Rashifal, 07 December 2022
क्या करें –अगर किसी भी तरह का मतभेद उभर रहा है तो आपको अपनी बात बहुत सहजता से कहनी होगी. कोई भी छोटी बात बिगड़ सकती है और बहस झगड़े में परिवर्तित हो सकती है, जिसमें आप ही का नुकसान होता चला जाए. इसलिए संभल कर चलने की जरूरत पड़ेगी.
क्या न करें –लोगों के प्रति ऐसी उदारता ना दिखाएं जिसमें आप सिर्फ लोगों को खुश करना चाह रहे हों. लोगों को खुश करना संभव है, पर ऐसे में अपना नुकसान करते चले जाना ठीक नहीं है.
प्यार-मुहब्बत - किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को भरोसे की नजर से देखना होगा, तभी जा के आप उसे अगले मुकाम तक ले जा पाएंगे. हर ऐसी कोशिश को बनाए रखना होगा जो रिश्तों के प्रति आपकी सदभावना को बेहतर करती चली जाए.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति बेहतर हुई है पर नुकसान भरा समय है. पैसा आ जाना अपने आप में पूरी बात नहीं है, उसे संभाल लेना, बचा लेना या सही जगह पर लगा देना ज्यादा जरूरी होता है और आप इस समय ऐसा कुछ भी कर नहीं पा रहें.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
