Aaj Ka Mithun Rashifal 04 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं क्योंकि खर्चे बेकाबू हो रहे हैं और अपनी आमदनी को लेकर भी बहुत सारा उतार-चढ़ाव हो सकता है जिसके चलते आपको अपनी बचत की ओर देखना पड़े।
Mithun Rashifal, 04 December 2022
क्या करें – अपनी क्षमताओं को जितना निखार लेंगे उतना ही फायदा होता चला जाएगा और ऐसा करते हुए अपने प्रदर्शन को बहुत केंद्रित करना पड़ेगा। आप कर तो बहुत कुछ रहे हैं पर आपको उस अच्छाई की भी आलोचना ही झेलनी पड़ रही है और इसी चीज से बचकर निकल जाने की जरूरत पड़ेगी।
क्या न करें – अपनी चुनौतियों से मूँह न मोड़ते चले जाएँ क्योंकि उससे भी बहुत कुछ सीखने की गुंजाइश है। मुश्किलें भी हमारे रास्ते को दुरुस्त करने के लिए आती हैं। अगर कुछ नया सीखने के प्रयास में भी मुश्किलें पेश आ रही हैं तो अपनी मेहनत को बढ़ा देने की जरूरत है।
प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में परेशानियाँ झेलनी पड़ सकती हैं क्योंकि भरोसे की कमी है और उस भरोसे को जगाए रखने के लिए आपको लोगों के साथ वक्त बिताना होगा ताकि आप उन्हें बेहतर तरीके से समझ पाएं।
काम और कारोबार – काम और कारोबार से लाभ तो बना हुआ है पर काम में बहुत सारे दबाव झेलने पड़ सकते हैं। जितना लोगों से तालमेल बनाए रखेंगे उतना ही आपको अपने हालात को संभालने में मदद मिलती चली जाएगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
