Aaj Ka Mesh Rashifal 21 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) –अगर पैसे से जुड़ी कोई परेशानियां हैं तो उसके पीछे छुपे हुए कारणों को समझने की कोशिश करनी होगी. हो सकता है आपके फैसलों में कोई कमी रही हो या आपकी किसी गलती की वजह से बात बिगड़ी हो, पर कुल मिला के इस समय आलम यह है कि आप परेशान हैं और नुकसान भरी स्थिति नजर आ रही है. अगर मन परेशान हो तो कोई भी छोटी मुश्किल बहुत बड़ी लगनी शुरू हो जाती है.
Mesh Rashifal 21 November 2022
क्या करें –आपके विचार बहुत सख्त हो रहे हैं और इसी वजह से आपने अपने लिए मुश्किलें पैदा कर रखी है और इसी चीज से बचना होगा. हो सकता है आप अपनी घबराहट को लोगों से छुपाने के लिए अपने रवैये को सख्त बना रहे हों पर कारण कोई भी क्यों ना हो, अपनी विनम्रता बनाए रखने से आप कई तरह की मुश्किलों का संभालने में कामयाब होते चले जाएंगे.
क्या न करें –किसी ऐसे विकल्प को ना टटोलें जिसमें परेशानियां छुपी हुई हों, रिश्तों को संभालना इस समय वैसे ही कठिन हुआ पड़ा है और अगर ऐसे में लोग आपके और ज्यादा खिलाफ होते चले जाएंगे तो इस समय यह आपके हित में नहीं होगा.
रूकावटें और चुनौतियां - बातें छोटी-छोटी है पर किसी न किसी रूप से वो चुनौतियों के रूप में नजर आ रही हैं. जरूरी नहीं है कि उसका बुरा असर आपके कामकाज पर पड़े पर फिर भी आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि अगर कोई भी बात बढ़ जाएगी तो हालात को संभालना मुश्किल ही होता चला जाएगा. इसलिए उन रूकावटों की और भी नजर रखनी है और अपने कामकाज की स्थिरता को भी बनाए रखने की कोशिश करनी है.
खर्चे और नुकसान - अपने खर्चो को थामे रखना बहुत जरूरी है, उसके लिए किसी भी तरह का बड़ा खतरा मोल लेने से बचना होगा. वैसे ही पैसे से जुड़े फैसलों में इस समय कमी आ सकती है और ऊपर से अगर नुकसान की स्थिति बन जाए तो और भी मुश्किल है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
