राशिफल

आज का मीन राशिफल, 17 दिसंबर 2022: दाम्पत्य जीवन में रह सकती है नाराजगी, तालमेल बना कर चलने की जरूरत है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 17, 2022, 12:00 AM IST

Aaj Ka meen Rashifal 17 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: जीवन साथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आपको रिश्तों में बैलेंस बना कर चलना चाहिए। छोटी छोटी बातों पर भड़क जाना या झगड़े करने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप एक दूसरे को अच्छे से समझ लें।

Image

Meen Rashifal, 17 December 2022

Aaj Ka meen Rashifal 17 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपकी जिंदगी में सुख ला सकता है और लोगों को आपसे जोड़ सकता है पर इस चीज का अच्छा असर यह हो रहा है की कामकाज के क्षेत्र में भी अगर कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता पनप रहा है तो उसमें आपको मदद ही मिलती चली जा रही है। अगर आपकी साख बढ़े और लोगों की नज़रों में आपका कद ऊंचा हो जाए तो यह रिश्तों से मिलती हुई आपकी प्रेरणा है जो अपना काम कर रही है।

क्या करें – लोगों के प्रति हर तरह की सद्भावना बनाए रखनी होगी और अगर कहीं मनमुटाव है तो उसे भी अपनी कोशिशों से दूर करने का प्रयास करना होगा। यह समय काम और कारोबार के प्रति आपकी बहुत सारी प्राथमिकताएं दिखा रहा है और आपको लगातार अपना ध्यान बनाए रखना होगा।

क्या न करें – अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का मनमुटाव न उत्पन्न होने दें बल्कि घर परिवार में रिश्तों को भी ध्यानपूर्वक संभाले रखने की कोशिश कर लें। अपने सख्त होते हुए विचारों बुरा असर अपने रिश्तों पर बिल्कुल न पड़ने दें।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को संभाले रखना है तो अपनों से जुड़े रहना होगा और अपनों की हर तरह की बात को समझने की कोशिश करनी होगी। तभी जाकर आप जिंदगी का वो तालमेल बना पाएंगे जिसकी इस समय जरूरत है।

काम और कारोबार – कामकाज में आपका भरोसा बढ़ा है और इस भरोसे को बनाए रखने से लाभ जरूर होगा। सबसे बड़ी बात यह है की अगर तकदीर को अपने पक्ष में करना है तो आपको अभी भी बहुत कुछ सीखने की और समझने की जरूरत पड़ेगी। आगे बढ़ता हुआ आपका हर छोटा कदम आपको आपकी मंजिलों तक ही पहुंचा रहा है जो बहुत बड़ी बात है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article